बिजनेस

एंबुलेंस ड्राइवर रह चुके हैं Hindenburg Research के फाउंडर एंडरसन, फर्म की एक रिपोर्ट ने हिलाया अडानी का साम्राज्य

Hindenburg Research Vs Adani Group: हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट ने गौतम अडानी के नेतृत्व वाले ग्रुप (Adani Group) को बड़ा झटका दिया है. इस रिपोर्ट के आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का असर एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की नेटवर्थ पर भी पड़ा है. फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स में चौथे स्थान पर मौजूद गौतम अडानी खिसककर अब सातवें स्थान पर आ गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन महज दो दिनों में 19 लाख करोड़ से लुढ़ककर 15 लाख करोड़ पर आ गया. इस तरह दो दिनों में अडानी ग्रुप के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 4 लाख करोड़ की भारी भरकम गिरावट आई है.

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में 20 फीसदी तक की गिरावट आई, जिसके बाद दलाल स्ट्रीट में हाहाकार मच गया. ये सब अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट के बाद हुआ, जिसकी स्थापना साल 2017 में नाथन एंडरसन (Nathan Anderson) ने की थी.

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एंडरसन ने यूनिवर्सिटी ऑफ कनेक्टीकट से इंटरनेशनल बिजनस में डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने एक डेटा कंपनी FactSet Research Systems Inc में काम किया. वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में एंडनसन ने बताया था कि वह इजराइल में एक एंबुलेंस ड्राइवर के तौर पर भी काम कर चुके हैं. उन्हें भारी दबाव में काम करना बेहद पसंद है.

अडानी समूह ने खारिज की रिपोर्ट

अडानी ग्रुप अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को दुर्भावनापूर्ण करार दे रहा है. हाल ही में समूह की तरफ से एक बयान जारी किया गया था, जिसमें कहा गया कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने (अडानी) ग्रुप से संपर्क करने या तथ्यात्मक मैट्रिक्स को सत्यापित करने का प्रयास किए बिना रिपोर्ट प्रकाशित की है, जो चुनिंदा गलत सूचनाओं, बासी, निराधार और बदनाम आरोपों का एक दुर्भावनापूर्ण संयोजन है. अडानी ग्रुप हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी कर रहा है.

वहीं अडानी ग्रुप की कानूनी कार्रवाई की बात पर हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट को सही बताते हुए कहा कि अगर समूह को कानूनी कार्रवाई करनी है तो उन्हें अमेरिका में कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए. साथ ही हिंडनबर्ग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि वे कानूनी कार्रवाई के दौरान कई दस्तावेजों की मांग भी करेंगे.

क्या है हिंडनबर्ग का दावा

हिंडनबर्ग का दावा है कि अडानी ग्रुप की सात प्रमुख लिस्टेड कंपनियां 85 फीसदी से अधिक ओवरवैल्यूज हैं. अपनी रिपोर्ट में रिसर्च फर्म ने अडानी ग्रुप से 88 सवाल किए हैं. हिंडनबर्ग की नेगेटिव रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयर लगातार गिर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Hindenburg Research की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयर 20 % तक गिरे, निवेशकों के 4 लाख करोड़ डूबे, गौतम अडानी 7वें स्थान पर खिसके

हिंडनबर्ग एक फोरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च फर्म है जो इक्विटी, क्रेडिट और डेरिवेटिव्स को एनालाइज करती है. इस कंपनी का नाम हाई प्रोफाइल हिंडनबर्ग एयरशिप हादसे के नाम पर रखा गया है. यह हादसा छह मई, 1937 को हुआ था. हिंडनबर्ग रिसर्च किसी भी कंपनी में हो रही गड़बड़ी का पता लगाती है और फिर उसके बारे में रिपोर्ट पब्लिश करती है. इस फर्म ने अब तक ऐसी कई रिपोर्ट्स को पब्लिश किया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

3 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

4 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

23 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

38 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

42 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

57 minutes ago