देश

महाराजा सुहेलदेव को मिलना चाहिए भारत रत्न- ओपी राजभर के बेटे ने उठाई मांग

UP Politics: देश में हाल ही में सपा संरक्षक मुलायक सिंह को पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) देने का एलान किया गया. जिसके बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने इस पर आपत्ति जताई थी. इस पर उन्होंने कहा था कि मुलायक सिंह बहुत बड़े नेता थे और उन्हें भारत रत्न अवार्ड मिलाना चाहिए. इस बात को लेकर प्रदेश की राजनीति में सियासत गरमायी हुई है. इसी बीच अब सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने महाराजा सुहेलदेव राजभर  को भारत रत्न देने की बात कही है.

अरुण राजभर ने ट्वीट कर कहा कि ,”देश की एकता अखंडता और विदेशी आक्रांताओं से भारत को ग़ुलाम होने से बचाने वाले राष्ट्र रक्षक महाराजा सुहेलदेव राजभर को भारत रत्न मिलना चाहिए”.

‘मुलायम सिंह भारत रत्न के योग्य थे’

इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने नेताजी को पद्म विभूषण दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुलायम सिंह को पद्म विभूषण देकर उनका अपमान किया गया है. मुलायम सिंह भारत रत्न के योग्य थे. उनके द्वारा किए गए कार्य महान हैं. राम चरित मानस विवाद पर कहा कि मैं अपने बयान पर पहले की तरह कायम हूं.”

ये भी पढ़ें-   केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई का अस्पताल में निधन, परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल को ठहराया जिम्मेदार

स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी हमला बोलते हुए कहा था कि,”भारत सरकार ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार देकर, नेताजी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र के प्रति किये गये योगदान का उपहास उड़ाया है. यदि नेताजी को सम्मान देना ही था तो भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित करना चाहिए था. उन्होंने आगे कहा कि मौर्य ने पार्टी के अन्य नेताओं से मांग की कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाए.

ओपी राजभर की महाराजा सुहेलदेव को भारत रत्न देने की मांग

भारत रत्न अवार्ड पर यूपी  में पहले से राजनीति गरमायी थी. इस मामले पर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के जेल भरो आंदोलन को लेकर कहा था कि,” ये ड्रामा है, ड्रामा पार्टी है. ये ड्रामा करने जा रहे हैं. वहीं SBSP अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने महाराजा सुहेलदेव को भारत रत्न देने की मांग की. उन्होंने कहा कि इसके पीएम मोदी और गृहमंत्री से मुलाकात करेंगे”.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

16 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

27 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

33 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

40 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

41 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

59 minutes ago