बिजनेस

Buy back की सुगबुगाहट से उछले Wipro शेयर, 27 अप्रैल को हो सकता है फैसला

Wipro buy back decision : विप्रो कंपनी ( IT COMPANY Wipro ) के बॉयबैक ( Buyback ) की खबर से शैयर बाजार में निवेशकों ( Investor ) का कंपनी के शेयरों में इंटरेस्ट बढ़ा है.  शेयर मार्केट ( Share Market ) खुलने के वक्त विप्रो के शेयर की कीमत ₹375 थी जो कि इंट्रा डे ( के दौरान 378 तक पहुंची. कंपनी के शेयर की कीमत शुक्रवार की कीमत से लगभग 2.5 फीसदी बढ़ चुकी है. शुक्रवार को मार्केट क्लोजिंग के वक्त विप्रो कंपनी के शेयर ₹368 पर थे.

ये भी पढ़ें- कल जारी होगा MankindPharma का IPO, काउंटडाउन हुआ शुरू

शेयर बाजार के जानकारों का मानना है कि कंपनी के शेयरों में ये तेजी विप्रो की तरफ से बॉयबैक की आशंका के साथ आई है. आपको मालूम हो कि 27 अप्रैल को कंपनी अपने नतीजे पेश करने वाली है और उम्मीद है कि कंपनी उसी दिन बॉय बैक पर अपना मत स्पष्ट करेगी. कंपनी ने शेयर मार्केट फाइलिंग में इस बात की पुष्टि की है कि आने वाली 26 को होने वाली बोर्ड मीटिंग में बॉय बैक के मुद्दे पर भी चर्चा होगी और 27 तारीख को रिजल्ट के साथ कंपनी बॉय बैक के डिसीजन पर आदिकारिक बयान देगी.

ये भी पढ़ें- वित्त मंत्री निरमला सीतरमण की आम आदमी को सलाह

कंपनी के शेयर फिलहाल ₹344 से ₹400 की रेंज में हैं लेकिन ₹400 के लेवल पर पहुंचने के साथ ही शेयर में और अधिक तेजी आने की उम्मीद है. जानकारों की मानें तो विप्रो के शेयरों की ये तेजी शार्ट टर्म सेंटीमेंट पर आधारित है इसीलिए इसे देखकर लंबी अवधि के लिए रणनीति बनाना सही नहीं होगा.

क्या होता है बॉय बैक-

जब कंपनी अपने शेयरों को ओपन मार्केट से खुद ही खरीदती है तो इसे बॉय बैक कहा जाता है. कई बार बॉय बैक का उद्देश्य शेयरों में जारी गिरावट को रोकना होता है. बॉय बैक के निर्णय से निवेशकों का कंपनी में भरोसा पैदा होता है. बॉयबैक में शेयरों  की कीमत बाजार भाव से ज्यादा होती है. कई बार कंपनियां एक्सट्रा कैश फ्लो का इस्तेमाल भी शेयरों के बॉय बैक में करती हैं.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

29 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

1 hour ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

1 hour ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

1 hour ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, किस सिलसिले को जारी रखने की कही बात?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…

2 hours ago