सपा विधायक और पुलिस में भिड़ंत
UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस और सपा (समाजवादी पार्टी) के विधायक के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर राजनीतिक गलियारे में जमकर चर्चा हो रही है.
बता दें कि यूपी में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में तैयारियां जोरों पर हैं. वहीं इसी बीच ये वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता सपा को घेर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि सपा हमेशा से पुलिस और अन्य लोगों को परेशान करती रही है. अब जब सत्ता में नहीं है, तब भी उसके जनप्रतिनिधि लोगों को बंधक बना रहे हैं.
बता दें कि जौनपुर से सपा के मल्हनी विधायक लकी यादव पर आरोप लगा है कि वह सड़क के किनारे नाली का निर्माण करा रहे हैं और इस के लिए उन्होंने कुछ सरकारी कर्मचारियों के साथ ही जेई व ठेकेदार को बंधक बना लिया था और नियम के विरुद्ध काम करा रहे थे.
सूत्रों के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले विधायक को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब विधायक नहीं माने तो पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाई. इसके बाद विधायक और उनके समर्थकों ने पुलिस से धक्का-मुक्की और बहस शुरू कर दी. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोगों ने पुलिस को पहले धक्का देना शुरू किया. इसके जवाब में कुछ पुलिस भी उनको पीछे धकेल रही है. तो वहीं अन्य पुलिस कर्मी व दूसरे लोग एक-दूसरे को धक्का मुक्की दे रहे लोगों को अलग करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें- अजब-गजब: मंगनी टूटने पर युवती ने वापस मांगा अपना टेडी, युवक ने पकड़ा दिया नारियल पानी का बिल
सूत्रों की मानें तो बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस विधायक के चुंगुल से कर्मचारियों, जेई व ठेकेदार को छुड़ा सकी. इस दौरान मौके पर भारी संख्या में सिटी कोतवाली व लाइनबाजार की पुलिस मौके पर मौजूद रही और मामले को शांत कराया. यह मामला सिटी कोतवाली के जेसीज चौराहा के समीप का बताया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…