देश

UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी-सपा के बीच छिड़ा सॉन्ग वार, एक-दूसरे पर जमकर लगाए आरोप, वायरल हुआ वीडियो

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच सॉन्ग वार शुरू हो चुका है. जहां एक ओर पक्ष, विपक्ष पर आरोप लगाकर घेर रहा है तो वहीं विपक्ष भी बराबर हमलावर है. यूपी में सबसे ज्यादा सीटों पर दावेदारी भाजपा के बाद सपा की ही मानी जा रही है. ऐसे में इन्हीं दोनों पार्टी के बीच सबसे ज्यादा हमले देखे जा रहे हैं. दोनों दलों ने ताजा हमला एडिटेड गानों के जरिए किया है. जहां भाजपा ने एक गाना सपा के खिलाफ रिलीज कर उसकी बखिया उधेड़ी है तो वहीं सपा ने भी भाजपा के खिलाफ आग उगलने में कम कसर नहीं छोड़ी है.

भाजपा ने सपा के एक वीडियो को एटिड कर ट्विटर पर शेयर किया तो उसके कुछ ही घंटे बाद सपा ने भाजपा के एक वीडियो को एडिट कर शेयर कर दिया, जो कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. भाजपा ने पहले सपा के खिलाफ एक वीडियो जारी किया, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी समेत कई गुडों और माफियाओं का संरक्षक बताया गया है.

भाजपा के इस नए वीडियो में अखिलेश पर ये भी आरोप लगाया गया है कि उनकी सरकार के दौरान प्रदेश में गुंडों और माफियाओं का राज था और माफियाओं व अपराधियों को उनकी पूरी मदद मिलती थी, जिससे वे नेता बनते चले गए. इस गाने की लाइन कुछ इस तरह है- “गुंडे पुकारते हैं अखिलेश आइए, दंगों में फिर से यूपी को वापस जलाइए…एक बार फिर से आकर टोटी चुराइए…”

 

बता दें कि सपा ने पहले अपने पक्ष में एक गाना रिलीज किया था उसी को एडिट कर भाजपा ने नया गाना सपा के खिलाफ जारी किया है तो वहीं सपा ने इसके जवाब में भाजपा के गाने “यूपी में हम फिर से भगवा लहराएंगे…” को एडिट किया है और नया गाना रिलीज किया है, जिसकी पंक्तियां इस तरह हैं, “जो जनता को सताए हैं हम उनको हटाएंगे, यूपी में फिर से हम अपना झंडा लहराएंगे, यूपी में फिर से हम तिरंगा लहराएंगे… “. इस गाने के जरिए सपा ने महंगाई और भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए सीधे योगी सरकार पर हमला बोला है.

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: सपा की मेयर प्रत्याशी भाजपा में हुईं शामिल, BJP ने यहीं से दिया टिकट, भड़के अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

बता दें कि भाजपा पहले भी कई बार अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर गुंडों-माफियाओं को आश्रय देने का आरोप लगा चुकी है. भाजपा का कहना है कि अखिलेश सरकार में यूपी में मुजफ्फरनगर समेत 100 से ज्यादा दंगे हुए. इसी के साथ भाजपा ये भी दावा कर अपनी पीठ थपथपा रही है कि राज्य में 2017 के बाद से उनकी सरकार बनने के बाद यूपी में कोई दंगा नहीं हुआ है, क्योंकि गुडों और माफिया के लिए बीजेपी सरकार में गुंजाइश नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago