क्राइम

Uttar Pradesh: कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत, 2 घायल

Road Accident: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली गांव के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

शादी समारोह से लौटते वक्त हादसा

पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब कार सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे. मृतकों में से एक व्यक्ति की पहचान आधार कार्ड के आधार पर हुई, जो महाराष्ट्र का निवासी बताया जा रहा है. अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.

सीएम योगी ने जताया शोक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. धमाके सी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस और राहत बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर! करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, झाड़ी में पड़ा मिला शव, आक्रोशित लोगों ने जाम किया हाईवे

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह बताया है. नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और मृतकों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

BCCI पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में हुआ फेरबदल, प्रज्ञान ओझा बनें नए अध्यक्ष

बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व स्पिनर…

7 minutes ago

चुनावी हलफनापे में गलत जानकारी पर वोटर करा सकेगा क्रिमिनल केस: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए कहा है कि चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी…

30 minutes ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

37 minutes ago

देवर-भाभी वाले पोर्न वीडियो बैन: ब्रिटेन के नए नियमों से भारत के लिए क्या हैं सबक?

Devar Bhabhi Porn Ban: ब्रिटेन ने पोर्न वीडियो में सेक्स के दौरान चोकिंग और देवर-भाभी,…

42 minutes ago

Vijayadashami 2026: रावण के 10 सिर सिर्फ कहानी नहीं, इंसान की 10 बड़ी कमजोरियों का संदेश भी हैं

Vijayadashami 2026: विजयादशमी 2026 पर जानें रावण (Ravana) के 10 सिरों का रहस्य. क्या वास्तव…

47 minutes ago

शिवराज सिंह चौहान का ‘सिरफिरा’ वाला बयान वायरल, जानिए किस पार्टी के लिए बोले ये कड़वे शब्द

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…

51 minutes ago