करणी सेना के समर्थकों ने जाम किया हाईवे.
करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह की जमशेदपुर (Jamshedpur) में गोली मारकर हत्या कर दी गई. रविवार देर रात हुई इस वारदात से उनके समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और एनएच 33 को जाम कर दिया. रात करीब एक बजे जाम हटा लिया गया.
46 वर्षीय विनय कुमार सिंह जमशेदपुर (Jamshedpur) मानगो आस्था स्पेस टाउनशिप में रहते थे. बताया गया कि रविवार को दिन में वह जमीन कारोबार के काम के सिलसिले में घर से निकले थे. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. रात करीब 11 बजे एनएच-33 (टाटा-रांची रोड) से करीब 500 मीटर अंदर एक कच्ची सड़क पर झाड़ी में उनका शव पड़ा मिला. उनके सिर पर गोली मारने के निशान मिले हैं. शरीर में कई जगहों पर जख्म के निशान भी मिले.
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. घटनास्थल से उनकी स्कूटी, मोबाइल और एक पिस्तौल बरामद की गई है. परिजनों का कहना है कि अपराधियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए उनके हाथ के पास पिस्तौल छोड़ी है. अपराध और हथियार से उनका कोई वास्ता नहीं था. विनय सिंह जमशेदपुर के उलीडीह थाना के पास जमशेदपुर (Jamshedpur) टाइल्स नामक दुकान संचालित करते थे.
बताया जा रहा है कि वह जमीन के कारोबार से भी जुड़े थे. कुछ महीने पहले उन्हें धमकी भी मिली थी. हत्या की खबर तेजी से फैली. करणी सेना के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने डिमना चौक और एनएच-33 जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे. विनय सिंह का शव उठाने के लिए एंबुलेंस मंगाने में देर होने पर भी लोगों ने पुलिस के खिलाफ गुस्से का इजहार किया.
यह भी पढ़ें- वक्फ बोर्ड के नाम पर चल रहे गंदे खेल का भंडाफोड़, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?
रात करीब एक बजे जब एंबुलेंस बुलाकर शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तो सड़क जाम हटाया गया. पुलिस ने वारदात की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है. डीएसपी वचनदेव कुजूर ने बताया कि वारदात से जुड़ी सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, और जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…