Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली के वसंत कुंज में आपसी झगड़े के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन सगे भाइयों पर हत्या का आरोप

दिल्ली के वसंत कुंज के अर्जुन कैंप इलाके में आपसी झगड़े के दौरान सन्नी नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. तीन सगे भाइयों पर हत्या का आरोप है, पुलिस जांच में जुटी है.

Delhi Crime News
Edited by Akansha

मुकेश राणा दिल्ली 

दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ थाना अंतर्गत क्षेत्र में अर्जुन कैंप इलाके में आपसी झगड़े में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई मृतक युवक की पहचान अर्जुन कैंप निवासी सन्नी के रूप में हुई है.

तीन युवकों ने सन्नी नाम के युवक को मारा चाकू

पुलिस के मुताबिक वसंतकुंज थाना पुलिस को मंगलवार शाम हॉस्पिटल से एक जानकारी प्राप्त हुई जिसमें कॉलर ने पुलिस को बताया कि अर्जुन कैंप में झगड़े के दौरान तीन युवकों ने सन्नी नाम के युवक को चाकू मारा है.

डॉक्टरों ने युवक को किया मृत घोषित

घायल को नजदीक स्पाइनल हॉस्पिटल में लाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद काल पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को पता चला कि राहुल ओर राजकुमार नाम के युवकों ने सन्नी के हाथ पकड़े और रवि नाम के युवक ने उसे चाकू मारे जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

तीनो हमलावर आरोपी रिश्ते में सगे भाई बताए जा रहे है. पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास जारी है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital