क्राइम

अमरावती सेक्स स्कैंडल में पहली FIR: 15 साल की पीड़िता ने सुनाई आपबीती, 180 लड़कियों की जिंदगी से हुआ था खिलवाड़

Amravati Sex Scandal: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में हाल ही में सामने आए चर्चित ‘परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल’ में अब एक नया मोड़ आ गया है. पिछले कई दिनों से पुलिस जिस पीड़िता की तलाश कर रही थी, उनमें से पहली नाबालिग पीड़िता खुद सामने आई है. 15 साल की इस किशोरी ने पुलिस के पास पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया है. पीड़िता का सामने आना इस केस के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है, क्योंकि अब जांच एजेंसियों के पास आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत और प्रत्यक्ष बयान मौजूद हैं.

नागपुर की रहने वाली है पहली युवती

इस पूरे मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने बताया कि सामने आई पीड़िता नागपुर की रहने वाली है. उसने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस से संपर्क किया और बताया कि कैसे उसे जाल में फंसाया गया. अभी तक इस मामले में किसी भी पीड़िता ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन इस किशोरी के साहस के बाद पुलिस को उम्मीद है कि अन्य पीड़ित लड़कियां भी सामने आएंगी. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि सभी पीड़िताओं की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उन्हें पूरी सुरक्षा मिलेगी.

कैफे और गार्डन में बनाया शिकार

पुलिस की अब तक की जांच में बेहद चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. मुख्य आरोपी अयान अहमद (19 वर्ष) लड़कियों को फंसाने के लिए एक खास तरीके का इस्तेमाल करता था. वह पहले उनसे दोस्ती करता और फिर उन्हें मिलने के लिए अमरावती के कठोरा रोड स्थित एक किराए के फ्लैट, अलग-अलग कैफे और वझर बांध के पास एक गार्डन में बुलाता था. यहीं पर वह लड़कियों का शारीरिक शोषण करता था और चुपके से उनके आपत्तिजनक वीडियो बना लेता था.

एक फ्लैट, दो दोस्त और लड़की फंसाने की ये अजीब शर्त, जानें अमरावती MMS कांड की पूरी खौफनाक कहानी

350 से ज्यादा अश्लील वीडियो बनाए

आरोपी अयान अहमद के पास से पुलिस ने 7 मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि उसके पास 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो और तस्वीरें थीं. वह इन वीडियो के जरिए लड़कियों को ब्लैमेल करता था. आरोपी ने 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली करीब 180 लड़कियों को अपना शिकार बनाया है. वह इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उन्हें वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेलने की कोशिश भी करता था.

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियां

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने SIT का गठन किया है. अब तक मुख्य आरोपी अयान सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसमें वह शख्स भी शामिल है जिसने आरोपी को शोषण के लिए अपना फ्लैट किराए पर दिया था. इसके अलावा, लापरवाही बरतने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी और दो सिपाहियों को भी निलंबित किया गया है, जो आरोपी का जन्मदिन मनाते हुए देखे गए थे. पुलिस ने अब तक 41 ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी बंद करवा दिया है, जहां ये वीडियो शेयर किए जा रहे थे.

Nashik TCS Case: लड़कियों के यौन शोषण की ‘मास्टरमाइंड’ निदा खान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए खटखटाया अदालत का द्वार, परिवार बोला- वो प्रेग्नेंट है

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

5 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

18 minutes ago

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

31 minutes ago