Amravati MMS Scandal news: महाराष्ट्र के अमरावती शहर से एक ऐसा सनसनीखेज मामले (Amravati MMS Case) ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. हर दिन इस मामले में कोई न कोई बाद खुलासा सामने आ रहा है. अब मामले में हुए नये खुलासे के मुताबिक, शहर के कटोरा नाका स्थित ‘कमल रेसीडेंसी’ अपार्टमेंट का एक फ्लैट इस काले कारोबार का मुख्य केंद्र बना हुआ था. पुलिस की तफ्तीश पर गौर करें तो…दो दोस्तों के बीच अपनी ‘गर्लफ्रेंड्स’ की संख्या साबित करने की एक गंदी होड़ कि ‘कौन कितनी लड़की फंसाएगा’, ने इस पूरे स्कैंडल को जन्म दिया जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
जानिए क्या है पूरी कहानी? (Amravati MMS Case)
जांच में सामने आया है कि इस स्कैंडल की शुरुआत 19-20 साल के दो दोस्तों, अयान और उजैर के बीच एक अजीब शर्त से हुई. दोनों में इस बात का मुकाबला था कि किसके पास कितनी गर्लफ्रेंड हैं. इसे साबित करने के लिए वे अपने निजी पलों के वीडियो रिकॉर्ड करते थे. अयान के ऐसे ही 8 वीडियो उजैर के पास थे. जब अयान ने उजैर को पैसे देने से मना किया, तो उजैर ने बदले की भावना से वे वीडियो टेलीग्राम पर वायरल कर दिए, जिससे इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ.
अब 40 सदस्यीय SIT करेगी जांच
अमरावती ग्रामीण पुलिस ने इस मामले (Amravati Sex Scandal) में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है. अयान अहमद और उजैर खान के बाद अब मोहम्मद साद और तबरेज़ खान को भी सलाखों के पीछे भेज दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक आईपीएस अफसर के नेतृत्व में स्पेशल इनवेस्टिगेटिव टीम (SIT) गठित की गई है, जिसमें 40 पुलिसकर्मी और महिला स्टाफ शामिल हैं. आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच की जा रही है.
एक भी पीड़िता क्यों नहीं आई सामने?
पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि 6 पीड़ितों की पहचान होने के बावजूद अभी तक एक भी परिवार या लड़की शिकायत दर्ज कराने सामने नहीं आई है. बदनामी के डर से लोग खामोश हैं. हालांकि, पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि शिकायत पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और महिला अफसरों के सामने सील बंद तरीके से बयान दर्ज होंगे. सरकारी वकीलों का कहना है कि अगर पीड़िता सामने नहीं आती, तो डिजिटल सबूतों और परिवार के बयान के आधार पर भी केस लड़ा जाएगा.
रिहायशी इलाके में चलता था घिनौना खेल
कमल रेसीडेंसी के निवासियों ने बताया कि तीसरी मंजिल के उस फ्लैट में कोई परिवार नहीं रहता था बल्कि वहां अक्सर अनजान लड़के-लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था. स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत फ्लैट मालिक से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. फिलहाल पुलिस ने उस फ्लैट को सील कर दिया है. पुलिस अब उन सभी सोर्सेज की तलाश कर रही है जहां ये वीडियो शेयर किए गए थे ताकि इस डिजिटल गंदगी के प्रसार को रोका जा सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


