क्राइम

ऐसे दोस्तों से तो दुश्मन भले! दिल्ली के बवाना में कैब ड्राइवर युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, रात में दोस्तों के साथ की थी बीयर पार्टी

रिपोर्टर- मुकेश राणा दिल्ली


Delhi Crime News: दिल्ली के नांगल ठाकरान गांव में एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई. सुबह युवक का शव उसी के घर से बरामद हुआ. मृतक की पहचान बवाना थाना क्षेत्र के नागल ठाकरान गांव निवासी मोहित के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, मोहित खुद की कैब चलाता था. घर में दोनों भाई रहते थे. सुबह दूसरे भाई ने पार्क से आने के बाद लौटकर देखा तो मोहित का शव घर में लहुलुहान हालत में पड़ा था. जिसके बाद पुलिस को घटना को सूचना दी गई.

रात में दोस्तों के साथ की बीयर पार्टी -Delhi Crime News

परिजनों के मुताबिक मोहित ने रात अपने घर पर दोस्तों के साथ बीयर पार्टी की और सुबह घर में मोहित का शव बरामद हुआ. परिजनों के मुताबिक मोहित की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई.

घटना के पीछे दोस्तों के होने की आशंका-Delhi Crime News

आशंका है कि घटना के पीछे दोस्तों का आपसी विवाद या कहासुनी होने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया होगा. पुलिस वारदात के सबूत खोजने के लिए घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

फिलहाल दरियापुर चौकी में हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

2 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

7 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

35 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

36 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

37 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

55 minutes ago