Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ऐसे दोस्तों से तो दुश्मन भले! दिल्ली के बवाना में कैब ड्राइवर युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, रात में दोस्तों के साथ की थी बीयर पार्टी

Delhi Crime News: मोहित खुद की कैब चलाता था. घर में दोनों भाई रहते थे. सुबह दूसरे भाई ने पार्क से आने के बाद लौटकर देखा तो मोहित का शव घर में लहुलुहान हालत में पड़ा था. जिसके बाद पुलिस को घटना को सूचना दी गई.

Delhi Crime News

रिपोर्टर- मुकेश राणा दिल्ली


Delhi Crime News: दिल्ली के नांगल ठाकरान गांव में एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई. सुबह युवक का शव उसी के घर से बरामद हुआ. मृतक की पहचान बवाना थाना क्षेत्र के नागल ठाकरान गांव निवासी मोहित के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, मोहित खुद की कैब चलाता था. घर में दोनों भाई रहते थे. सुबह दूसरे भाई ने पार्क से आने के बाद लौटकर देखा तो मोहित का शव घर में लहुलुहान हालत में पड़ा था. जिसके बाद पुलिस को घटना को सूचना दी गई.

रात में दोस्तों के साथ की बीयर पार्टी -Delhi Crime News

परिजनों के मुताबिक मोहित ने रात अपने घर पर दोस्तों के साथ बीयर पार्टी की और सुबह घर में मोहित का शव बरामद हुआ. परिजनों के मुताबिक मोहित की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई.

घटना के पीछे दोस्तों के होने की आशंका-Delhi Crime News

आशंका है कि घटना के पीछे दोस्तों का आपसी विवाद या कहासुनी होने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया होगा. पुलिस वारदात के सबूत खोजने के लिए घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

फिलहाल दरियापुर चौकी में हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital