बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर: बेटी ने बहन और मां-बाप का कर दिया कत्ल
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के सीगेहल्ली (केआर पुरम क्षेत्र) इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू और धारदार हथियार से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. मरने वालों में 55 वर्षीय सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल सोमासुंदर, उनकी 48 वर्षीय पत्नी मुथुलक्ष्मी और उनकी 19 साल की छोटी बेटी सुप्रिया शामिल हैं. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने का आरोप किसी बाहरी पर नहीं, बल्कि घर की बड़ी बेटी श्वेता और उसके बॉयफ्रेंड केनेथ पर लगा है.
पुलिस जांच में सामने आया है कि बड़ी बेटी श्वेता एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है और वह पिछले करीब डेढ़ महीने से अपने बॉयफ्रेंड केनेथ के साथ एक किराए के फ्लैट में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. श्वेता के माता-पिता इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे, जिससे परिवार में लगातार झगड़े हो रहे थे. इसके साथ ही एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि श्वेता ने अपने माता-पिता की जानकारी के बिना लगभग 30 लाख रुपये का भारी-भरकम कर्ज ले रखा था, जिसे लेकर भी घर में काफी तनाव चल रहा था.
वारदात वाले दिन यानी सोमवार की शाम करीब 7 बजे सोमासुंदर, अपनी पत्नी और छोटी बेटी के साथ श्वेता के फ्लैट पर पहुंचे थे. उनका मकसद बेटी को समझाने और विवाद को सुलझाने का था. लेकिन वहां बातचीत के दौरान बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि श्वेता और उसके बॉयफ्रेंड केनेथ ने गुस्से में आकर तीनों पर जानलेवा हमला कर दिया. उन्होंने धारदार हथियारों से तीनों को तब तक गोदा जब तक कि उनकी जान नहीं चली गई. वारदात के बाद पड़ोसी जब तक कुछ समझ पाते, दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे.
पड़ोसियों की सूचना पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो अपार्टमेंट के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई. चारों तरफ खून बिखरा हुआ था और तीनों के शव जमीन पर पड़े थे. पुलिस ने तुरंत शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, फरार प्रेमी जोड़े (श्वेता और केनेथ) को दबोचने के लिए पुलिस की 6 अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असली वजह और पूरी कहानी सामने आ पाएगी.
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 तक MP को नशा मुक्त करने के ऐलान पर…
गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…