क्राइम

खेल बना खौफनाक! लूडो ने ली फौजी के बेटे की जान, जानें भागलपुर हत्याकांड में कैसे ‘खेल’ बना विलन

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर जिले के पिरपैंती थाना क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. इस घटना में एक फौजी के बेटे ऋषभ झा की गोली लगने से मौत हो गई थी. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से हथियार व अन्य सामान भी बरामद किया गया है.

लूडो खेल बना मौत का कारण

जानकारी के मुताबिक 9 मार्च की रात पिरपैंती इलाके में कुछ युवक एक साथ बैठकर लूडो खेल रहे थे. खेल के दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अचानक गोली चल गई. गोली लगने से ऋषभ झा गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत काफी गंभीर थी. 10 मार्च को इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में काफी आक्रोश देखा गया.

5 आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और जांच शुरू कर दी. कहलगांव एसडीपीओ के नेतृत्व में पिरपैंती थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी की. इसी आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सौरभ शाह समेत भानु कुमार, प्रीतम कुमार और अन्य दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बरामद किए पिस्तौल-कारतूस

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, कारतूस, खोखा और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि सभी आरोपी और मृतक एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उसी रात साथ बैठकर लूडो खेल रहे थे. खेल के दौरान हुए विवाद ने ही इस घटना का रूप ले लिया.


ये भी पढ़ें: नरेंद्र गिरी केस से ‘गंदी साजिश’ तक… संत आशुतोष ब्रह्मचारी के पास है अखाड़ों के काले सच की पोटली!


सीनियर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तकनीकी जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है. उन्होंने कहा कि गोली चलाने के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

2 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

3 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

12 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

14 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

24 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

29 minutes ago