कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगे के दौरान पुलिस के हवलदार पर पिस्तौल तानने के आरोपी शाहरुख पठान को राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने पठान को जमानत देने से इनकार कर दिया है. इससे पहले शाहरुख पठान को अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए 15 दिनों की अंतरिम जमानत दे दिया था. अदालत ने स्पष्ट किया था कि पठान को अपने बीमार पिता की देखभाल करने एवं अपने परिवार के लिए धन की व्यवस्था करने के लिए अंतरिम जमानत दी गई है.
दिल्ली पुलिस ने उसकी जमानत याचिका का विरोध किया था. उसने कहा था कि पठान गंभीर जुर्म में जेल में बंद है. अगर उसे जमानत दी जाती है तो वह जमानत का उल्लंघन कर सकता है. इसपर अदालत ने पठान को निर्देश दिया कि वह जेल से रिहा होने के बाद वह अपना मोबाइल नंबर जांच अधिकारियों को देगा और मोबाईल फोन अपने पास ‘स्विच ऑन’ करके रखेगा.
यह मामला सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई गोलीबारी की घटना से जुड़ा है. वहां एक प्रदर्शनकारी ने जाफराबाद में वर्दीधारी पुलिस अधिकारी पर गोली चलाई थी. इस नाटकीय घटना को एक पत्रकार ने अपने मोबाइल फोन पर कैद कर लिया था, जो जल्द ही मीडिया में ब्रेकिंग न्यूज बन गई थी. दंगों के बाद पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली कारतूस बरामद किए थे. घटना के बाद शाहरु ख पठान उत्तर प्रदेश के शामली भागने से पहले दिल्ली में गिरफ्तारी से बचता रहा, जहां उसे अंतत: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया था.
पूछताछ के दौरान पठान ने खुलासा किया था कि उसने जिस कार का इस्तेमाल किया वह उसके चाचा के बेटे की थी. उसके खराब होने के बाद उसे हरियाणा के एक गैरेज में छोड़ दिया गया था. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुई झड़पें, जो समर्थक और विरोधी सीएए समूहों के बीच भड़की थी, के परिणामस्वरूप कम से कम 53 मौतें हुई थी.
ये भी पढ़ें: छात्रों की आवाज पर ताला नहीं! दिल्ली हाई कोर्ट ने DU प्रशासन और पुलिस को थमाया नोटिस
-भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…