Bharat Express DD Free Dish

पीने के लिए चाहिए थे पैसे, मना किया तो निकाल लिया हंसिया! दतिया की इस महिला की करतूत देख दंग रह जाएंगे आप

Datia Drunk Woman Viral Video: दतिया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चूनगढ़ फाटक इलाके में शराब के लिए पैसे न देने पर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

Datia Drunk Woman Viral Video

Datia Drunk Woman Viral Video: दतिया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चूनगढ़ फाटक इलाके में शराब के लिए पैसे न देने पर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के समय किसी व्यक्ति ने आरोपी महिला के कर्मकांडों का वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

दरअसल चूनगढ़ फाटक निवासी मंजू अहिरवार नामक युवती ने पड़ोस में रहने वाली दीपिका से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे. दीपिका ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो मंजू उग्र हो गई और गाली-गलौज करने लगी. विवाद बढ़ता देख दीपिका के पिता ने बीच-बचाव कर युवती को समझाने का प्रयास किया तो युवती और नाराज हो गई.

हंसिये से पैर पर किया वार

आरोप है कि मंजू अहिरवार ने इसी बात को लेकर हंसिया उठाकर दीपिका के पिता पर हमला कर दिया और उनके पैर पर वार कर दिया. हंसिया की वजह से व्यक्ति के पैरों में गंभीर चोट आई है. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवती को पकड़ लिया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई. नहीं तो व्यक्ति की जान का खतरा हो सकता था.

पुलिस से भी की अभद्रता

घटना के तुरंत बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी युवती ने पुलिस से भी अभद्रता करने लगी. कोतवाली थाना पुलिस ने दीपिका की शिकायत पर आरोपी युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश में 1,655 औद्योगिक इकाइयों का किया शिलान्यास, 2 लाख करोड़ रुपए के निवेश से मिलेंगे लाखों रोजगार

वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला रोड पर खड़ी होकर एक युवती से बहस कर रही है. थोड़ी देर बाद ही वो हंसिया निकालकर युवती के पिता पर हमला कर देती है. आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया.

दतिया कोतवाली के टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि उनके पास इस मामले की रिपोर्ट आई है. आरोपी महिला को शराब की लत है. शराब के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपी महिला ने फरियादिया के पिता पर हंसिये से हमला कर दिया. मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read