प्रतीकात्मक फोटो
Dog Rape: महाराष्ट्र (Maharashtra) के वर्धा जिले से एक बेहद शर्मनाक और चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. यहां एक 67 साल के बुजुर्ग पर कुत्ते के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध (Dog Rape) बनाने का गंभीर मामला सामने आया है. ये घटना अरवी तहसील के धनोडी गांव की है. दरअसल, लोगों ने जब आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा तब ये मामला सामने आया है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव के स्कूल के पास कुछ लोगों की नजर उस बुजुर्ग पर पड़ी जो एक कुत्ते के साथ घिनौनी हरकतें कर रहा था. पहले तो लोग हैरान रह गए, लेकिन जब उन्हें यकीन हो गया कि जो देखा वो सच था, तो तुरंत इसकी जानकारी पशु अधिकार कार्यकर्ता को दी गई.
मामले की सूचना मिलने पर पशु प्रेमी ने अरवी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ-साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही शिकायत मिली, तुरंत जांच शुरू कर दी गई.
घटना के बाद से गांव में आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोग और पशु अधिकार से जुड़े संगठन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि ऐसे बीमार मानसिकता वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि आगे कोई इस तरह की हैवानियत करने की हिम्मत न करे.
वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि वे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. ग्रामीणों की भी मांग है कि न्याय प्रक्रिया में कोई देरी न हो और आरोपी को सख्त सजा दी जाए.
– भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…
AYODHYA DEEPOTSAV 2026 MEGA RECORD: रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव का आयोजन अपनी भव्यता,…
सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…
India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…
दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…
9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…