देश

“हलाला पर चुप्पी और होली पर सवाल…” शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां ने मौलानाओं पर साधा निशाना

Hasin Jahan Daughter Holi: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने अपनी बेटी के होली खेलने को लेकर मौलानाओं की आलोचना का जवाब देते हुए कड़ा रुख अपनाया है. हसीन जहां ने मौलानाओं पर तीखा हमला बोला और कहा कि उनकी बेटी ने होली खेलकर कोई अपराध नहीं किया. इसके साथ ही उन्होंने मौलानाओं की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उनकी दोहरी मानसिकता को उजागर किया.

होली पर विवाद और हसीन का जवाब

हाल ही में हसीन जहां ने अपनी बेटी आयरा के साथ होली खेलते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं. इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद कुछ मौलानाओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे इस्लाम के खिलाफ बताकर उनकी आलोचना शुरू कर दी.

इस पर हसीन ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, “मेरी बेटी ने होली खेलकर कोई अपराध नहीं किया. यह खुशी और रंगों का त्योहार है. मौलाना लोग महिलाओं के कपड़ों, उनके चरित्र, बुर्का पहनने, मंदिर जाने या दुर्गा पूजा मनाने पर उंगली उठाते हैं, लेकिन जब बात महिलाओं के साथ हलाला या अन्याय की आती है, तो ये मौलाना गायब हो जाते हैं.”

मौलानाओं की दोहरी मानसिकता पर सवाल

हसीन जहां ने मौलानाओं पर निशाना साधते हुए उनकी चुप्पी को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा, “जब पुरुष कुछ गलत करते हैं और लड़कियों की जिंदगी बर्बाद हो जाती है, तब ये मौलाना कहां चले जाते हैं? हलाला जैसी प्रथाओं पर ये लोग कुछ क्यों नहीं बोलते? महिलाओं को नियंत्रित करने के लिए तुरंत फतवे जारी कर देते हैं, लेकिन उनके हक की बात आने पर खामोश रहते हैं.” हसीन का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच बहस का मुद्दा बन गया है.

शमी और हसीन का विवादित इतिहास

मोहम्मद शमी और हसीन जहां की शादी साल 2014 में हुई थी, लेकिन चार साल बाद 2018 में उनके रिश्ते में दरार आ गई. हसीन ने शमी पर घरेलू हिंसा, व्यभिचार और अन्य गंभीर आरोप लगाए थे, जिन्हें शमी ने सिरे से खारिज कर दिया. इसके बाद से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं, लेकिन अभी तक तलाक की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. हसीन अपनी बेटी आयरा के साथ स्वतंत्र रूप से जीवन जी रही हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी राय और तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जिसके चलते वह कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी हुई हैं.

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

हसीन के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दो धड़े नजर आए. कुछ लोगों ने उनकी हिम्मत की तारीफ की और कहा कि वह सही मुद्दा उठा रही हैं. एक यूजर ने लिखा, “हसीन ने मौलानाओं की पोल खोल दी. यह सच है कि ये लोग सिर्फ महिलाओं को कंट्रोल करना चाहते हैं.” वहीं, कुछ लोगों ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि वह जानबूझकर विवाद पैदा कर रही हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, “रमजान के महीने में होली खेलना गलत है, उन्हें अपनी संस्कृति का सम्मान करना चाहिए.”

हसीन जहां का रुख

हसीन जहां ने पहले भी कई मौकों पर अपनी बेबाक राय रखी है. चाहे वह अपने कपड़ों को लेकर ट्रोलिंग हो या शमी के साथ विवाद, उन्होंने हमेशा खुलकर अपनी बात कही है. इस बार भी उन्होंने मौलानाओं को चुनौती देते हुए यह साफ कर दिया कि वह अपनी बेटी को खुशहाल और आजाद जिंदगी देना चाहती हैं. उन्होंने कहा, “मैं अपनी बेटी को हर खुशी देना चाहती हूँ. रंगों का त्योहार खेलना उसका हक है, और इसमें कुछ भी गलत नहीं है.


इसे भी पढ़ें- अनूप जलोटा ने किया धर्म परिवर्तन? सोशल मीडिया पर इस पोस्ट से मची खलबली


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

43 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

1 hour ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

1 hour ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

2 hours ago