ठेले और दीवार के बीच फंसा बच्चा, हुई मौत
Mirapur child death case: मुजफ्फरनगर/ नीरज: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित मीरापुर कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर कस्बे में शुक्रवार को अचानक बच्चें की मौत से इलाके में मातम पसर गया. बच्चे की मौत ऐसे होगी किसी ने सोचा भी ना होगा. जो बच्चा हंसी- खुशी अपने दोस्तों के साथ खेल रहा हो और अगले ही पल उसकी मौत हो जाए. दरअसल मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे में कुछ बच्चे ठेली के साथ खेल रहे थे. इसी दौरान एक 6 वर्षीय बच्चा आहद ठेले और दीवार के बीच आ गया था. जिस कारण बच्चे की गर्दन ठेले ओर दीवार के बीच आकर मुड़ गई थी। जिसके चलते मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. आपको दिखाते हैं सीसीटीवी फुटेज की क्लिप.
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक साथ कई बच्चे ठेली को आगे पीछे खिसकाकर खेल रहे हैं कुछ बच्चे ठेली के आगे तरफ हैं तो कुछ पीछे. दौड़- दौड़कर खेल रहे हैं. इतने में मृतक आहद ठेले और दीवार के बीच आ गया अचानक ठेले के धक्के से आहद की गर्दन मुड़ गई. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा इस घटना के बाद थोड़ा सा आगे बढ़ा मानों सामान्य हो लेकिन दो कदम चलते ही आहद सड़क पर गिर गया और तड़पने लगा. फिर उसे एक व्यक्ति गोद में उठाकर डॉक्टर के ले जाता हुए दिखाई पड़ रहा है लेकिन डॉक्टर ने मासूम बच्चे को देखते ही मृत घोषित कर दिया था. जिसके बाद मासूम के परिवार में गमों का पहाड़ टूट गया.
यह भी पढ़ें: सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ चोर,रजौली मॉल से सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर का बैग चोरी; पुलिस जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि इस घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी लेकिन मृतक बच्चे के परिजनों ने बगैर किसी कार्रवाई की बात कहते हुए आज नम आंखों से मासूम को अंतिम संस्कार कर दिया. इंस्पेक्टर मीरापुर राजीव शर्मा का कहना है कि मृतक बच्चे के परिजनों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया था कि खेल-खेल में बच्चे को चोट लगी थी. जिसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गई थी. इस मामले में मृतक बच्चे के परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से भी साफ इनकार कर दिया था.
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…