Bharat Express DD Free Dish

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ चोर,रजौली मॉल से सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर का बैग चोरी; पुलिस जांच में जुटी

Retired Army officer bag stolen: नवादा जिले के रजौली में दिनदहाड़े चोरों ने चंद मिनटों में हाथ साफ कर दिया. नजर बचाते ही चोर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर का बैग लेकर फरार हो गए. यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

चोरों ने चंद मिनटों में चुराया बैग

चोरों ने चंद मिनटों में चुराया बैग

Retired Army officer bag stolen from Rajauli Mall:  नवादा जिले के रजौली में दिनदहाड़े चोरों ने चंद मिनटों में हाथ साफ कर दिया. दरअसल अस्पताल रोड स्थित सैनिक कैंटीन में सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर खरीदारी करने पहुंचे थे. जहां से दो चोर पहले से उन पर नजर लगाए हुए थे. नजर बचाते ही चोर उनका बैग लेकर फरार हो गए. यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

चंद मिनटों में चोर ने किया हाथ साफ

सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर नरेश कुमार वर्तमान में झारखंड के बोकारो में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं. वे छुट्टी पर अपने पैतृक गांव धुरगांव आ रहे थे और खरीदारी के लिए रजौली बाजार के एक मॉल में रुके थे.मॉल में खरीदारी करते समय नरेश कुमार ने अपना बैग दुकान के काउंटर पर रख दिया. इसी दौरान एक संदिग्ध युवक दुकान में दाखिल हुआ. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक इधर-उधर घूम रहा था और मौका तलाश रहा था. इसी बीच चोर ने काउंटर के पास रखा बैग उठाया और तेजी से नीचे उतर गया.  चोर का साथी बाइक स्टार्ट कर तैयार खड़ा था. पहला चोर बैग चुराकर बाइक पर बैठता है और कुछ ही सेकंड में दोनों चोर बाइक से फरार हो गए. पूरी वारदात कैंटीन में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

यह भी पढ़ें: Cockroach Party को धूल चटाने मैदान में उतरी Oggy Janta Party, जानें क्या है इसका अनोखा मेनिफेस्टो

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

नरेश कुमार के अनुसार, चोरी हुए बैग में उनके और उनकी पत्नी के दो मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, महत्वपूर्ण कागजात और अन्य सामान थे. नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एसबीआई रजौली शाखा से 50 हजार रुपये निकाले थे, लेकिन उन पैसों को अलग पॉकेट में रख लिया था, जिससे रुपये सुरक्षित बच गए.  बैग में  मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान था. घटना की सूचना रजौली थाना को दी गई है. था सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है. पुलिस आसपास के जेब- कतरों की भी तलाशी कर रही है.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read