क्राइम

एकतरफा प्यार में मौत का तोहफा! छत्तीसगढ़ में प्रेमी ने ‘माशूक’ के पति को गिफ्ट में दिया IED लगा स्पीकर, 7 लोग गिरफ्तार

एकतरफा प्यार में आजकल लोग किस हद से गुजर जा रहे हैं, इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ में देखने को मिला. छत्तीसगढ़ में पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या की कोशिश में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों पर आरोप लगा है कि इन्होंने एक व्यक्ति को एक ऐसा स्पीकर गिफ्ट किया था, जिसमें 2 किलो IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) छिपाकर रखा गया था. जैसे ही इस स्पीकर का प्लग बिजली सॉकेट में लगता, यह ब्लास्ट हो जाता.

पुलिस ने बताया है कि, यह घटना खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के मानपुर गांव की है. इस मामले का मुख्य आरोपी निशाना बनाये गए व्यक्ति की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था. जब उस लड़की की शादी हो गई तब भी आरोपी उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसके नए नवेले पति को मारने का इतना खतरनाक प्लान बना डाला.

पेशे से इलेक्ट्रीशियन है पीड़ित

आरोपियों के द्वारा निशाना बनाये गए व्यक्ति का नाम अफसर खान है जो पेशे से इलेक्ट्रीशियन है. वह छोटी सी इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाता है. घटना से कुछ दिन पहले उसे दुकान पर एक छोटा सा तोहफा मिला. जो पैक किया हुआ था. इस तोहफे पर उसका नाम और नकली इंडिया पोस्ट का लोगो चिपका हुआ था. पैकेट पर ना तो भेजने वाले का नाम था और ना ही किस वजह से तोहफा भेजा गया है, उसका कारण लिखा था.

15 अगस्त को मिला तोहफा

अफसर खान के मुताबिक जब उन्हें यह तोहफा मिला तब उनकी दुकान बंद थी. 15 अगस्त को जब वो दुकान पर पहुंचे तो उन्हें यह गिफ्ट मिला. उन्होंने गिफ्ट को खोला तो पाया कि यह आम स्पीकर से काफी ज्यादा भारी है. जिसके चलते उन्हें कुछ शक हुआ. उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल टीम को मौके पर बुला लिया.

शुरुआत में लग रहा था ब्लाइंड केस

स्पीकर से IED बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. शुरुआत में तो यह एक ब्लाइंड केस लग रहा था, लेकिन जब पुलिस ने तकनीकी सबूत जमा करने शुरू किये तो भेद खुल गया. पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

डिप्लोमा धारक है आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान विनय वर्मा के रूप में हुई है. वह डिप्लोमा धारक है और बिजली मिस्त्री का काम करता है. वह बोरवेल भी लगाता है. इसकी वजह से उसे विस्फोटक से जुड़े मामलों का भी अनुभव है.

ऑनलाइन ट्यूटोरियल देखकर बनाया प्लान

पुलिस ने वर्मा का फोन जब्त कर छानबीन शुरू की तो पाया कि वो फोन पर ऑनलाइन सर्च किया था कि बम कैसे बनाया जाता है और पुलिस से कैसे बचा जाए.

ऑनलाइन ही विनय वर्मा ने ट्यूटोरियल देखकर म्यूजिक सिस्टम के अंदर बम तैयार किया और उसमें विस्फोट के लिए जिलेटिन स्टिक का इस्तेमाल कर उसे विस्फोट के लिए रेडी किया. उसे इस तरह से डिजाइन किया कि जैसे ही म्यूजिक सिस्टम में बिजली दी जाती वह ब्लास्ट कर जाता.

ये भी पढ़ें- दो दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिस्री, पीएम ओली से की मुलाकात

6 दोस्त भी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में उसके 6 दोस्तों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोस्तों में परमेश्वर वर्मा (25), गोपाल वर्मा (22), घसीराम वर्मा (46), दिलीप धीमर (38), गोपाल खेलेवार और खिलेश वर्मा (19) के हैं.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह विस्फोटक कुछ हजार रुपये में दुर्ग जिले के एक स्टोन क्वारी से खरीदा था. वहीं उसके कुछ साथियों ने पोस्टल और गिफ्ट बनाने में मदद की.

आरोपी को लेकर पुलिस ने बताया कि,

” आरोपी को पूरा विश्वास था कि वो कभी नहीं पकड़ा जाएगा. जब उसे गिरफ्तार किया गया तो वो हैरान रह गया कि आखिर पुलिस ने उसे कैसे ट्रेस कर लिया.”

जब उससे इस कांड का मकसद पूछा गया तो उसने बताया कि वो अफसर खान की बीबी से एकतरफा प्यार करता था. वह पड़ोस के गांव की रहने वाली है. वह कॉलेज के दिनों से ही उससे एकतरफा प्यार करता है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

10 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

15 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

31 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

46 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

46 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

49 minutes ago