क्राइम

अगर सुपारी किलर नहीं करते राजा रघुवंशी की हत्या, तो सोनम के पास तैयार था प्लान बी, जानें कैसे करती मर्डर

Raja Raghuvanshi Murder case: राजा रघुवंशी हत्याकांड के चारों आरोपियों को बुधवार सुबह शिलांग पुलिस इंदौर से असम के गुवाहाटी लेकर पहुंची, जिसके बाद इन सभी को पुलिस सड़क के रास्ते शिलॉन्ग के लिए रवाना हो गई. दूसरी तरफ राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) का शिलॉन्ग के गणेश दास मेडिकल कॉलेज में उसका मेडिकल कराया गया. सोनम पुलिस की तीन दिन ट्रांजिट रिमांड पर है.

सोनम ने कराई थी राजा रघुवंशी की हत्या

मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) पर आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान, राज सिंह कुशवाह और आनंद सहित चार अन्य लोगों के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है, जिसकी हाल ही में शादी हुई थी और वह हनीमून के लिए मेघालय गया था. जहां पर इन सभी ने मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या कर शव को खाईं में फेंक दिया था.

Sonam Raghuvanshi के पास तैयार था प्लान बी

इस हत्याकांड में जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाले खुलासे भी हो रहे हैं. अब पुलिस की जांच में पता चला है कि सोनम रघुवंशी ने हत्या के लिए प्लान बी भी तैयार कर रखा था, जिसमें अगर सुपारी किलर उसे नहीं मारते, तो खुद सोनम राजा की हत्या करती.

यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी के हत्यारों के लिए कौन सी सजा की मांग कर रहा परिवार? मां और भाई ने बताया, आप भी जान लीजिए

Sonam Raghuvanshi का प्लान बी

सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) प्लान बी के तहत पूरी तैयारी के साथ मेघालय पहुंची थी. उसने फैसला किया था कि अगर सुपारी किलर उन्हें नहीं मारेंगे, तो वह पहाड़ी से राजा को उस समय धक्का दे देगी, जब वो सेल्फी ले रहा होगा. सोनम ने ठान लिया था कि किसी भी हाल में राजा रघुवंशी को मेघालय में मौत के घाट उतारना है. हालांकि राज कुशवाहा के भेजे गए हत्यारों ने ही राजा की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि सोनम (Sonam Raghuvanshi) के सामने ही राजा की हत्या की गई, उस समय सोनम काफी खुश थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago