स्टंट करते हुए युवक का वीडियो वायरल
Rampur bike stunt viral video: रामपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर सवाल खड़े कर दिए हैं,वायरल वीडियो शाहबाद के ढकिया रोड का बताया जा रहा है,जहां एक युवक तेज रफ्तार बाइक पर बिना हेलमेट खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है, युवक चलती बाइक पर खड़े होकर फिल्मी अंदाज में करतब दिखाता दिखाई दे रहा है,सड़क से गुजर रहे एक राहगीर ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया,अब वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शाहबाद ढकिया रोड पर एक युवक तेज रफ्तार बाइक चला रहा है, हैरानी की बात यह है कि युवक बाइक चलाते समय सीट पर बैठने के बजाय बाइक पर खड़ा होकर स्टंट करता नजर आ रहा है,युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ है और सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था,स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के स्टंट ना सिर्फ स्टंट करने वाले युवक की जान जोखिम में डालते हैं,बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी खतरा बनते हैं,वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर की बहन ने वीडियो शेयर कर आलोचकों को सुनाई खरी खोटी, दिया मुहंतोड़ जवाब; जानें क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति ने युवक का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया,वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है,पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर बाइक सवार युवक की पहचान करने में जुटी हुई है,यदि समय रहते बाइक अनियंत्रित हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के खिलाफ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की बात कही जा रही है.
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…
Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…
राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…
Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…