Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या एंटी-एजिंग दवाईयां बनी शेफाली जरीवाला की मौत का कारण, तबीयत बिगड़ने से पहले फास्ट पर थी एक्ट्रेस, खाली पेट लिया था इंजेक्शन!

शेफाली जरीवाला का अचानक निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौत से पहले वे फास्ट पर थीं और खाली पेट एंटी-एजिंग इंजेक्शन लिया था. मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार जारी है.

shefali jariwala death

Shefali Jariwala Death: ‘बिग बॉस 13’ फेम और ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रही है.

27 जून की आधी रात को उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया और सिर्फ 42 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

शेफाली के अचानक निधन की खबर ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया. हर काई हैरान है और सवाल कर रहा है कि आखिर एक्ट्रेस को हुआ क्या था?

वहीं पुलिस जांच में एक्ट्रेस के निधन से जुड़ी कई बातें सामने आई हैं.

मौत से पहले फास्ट पर थी शेफाली

शेफाली जरीवाला के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है. वहीं पुलिस जांच में भी मौत का सबसे बड़ी वजह यही बताई गई है.

साथ ही पुलिस जांच में पता चला है कि 27 जून को रात के 10-11 बजे के बीच शेफाली की बॉडी अचानक कांपने लगी थी.

एक्ट्रेस की हालत देखकर उन्हे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों में उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जांच में इस बात का खुलासा भी हुआ है कि शेफाली लंबे वक्त से एंटी-एजिंग दवाईयां ले रही थीं. जिसकी सलाह एक्ट्रेस को कई सालों पहले एक डॉक्टर ने दी थी.

एंटी-एजिंग इंजेक्शन और खाली पेट का कनेक्शन

दरअसल, शुक्रवार 27 जून को शेफाली ने घर में पूजा होने के चलते फास्ट रखा था और वो खाली पेट थीं.

बताया जा रहा है कि व्रत पर होने के बावजूद शेफाली ने एंटी-एजिंग इंजेक्शन लिया था.

बता दें, डॉक्टरों का मानना है कि बिना भोजन के कुछ दवाइयाँ या इंजेक्शन लेना स्वास्थ्य पर साइड इफेक्ट दे सकता है.

हालांकि, अभी तक कोई मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आई है जिसमें कहा गया हो कि खाली पेट इंजेक्शन का लेना ही एक्ट्रेस के निधन की वजह है.

वहीं पुलिस की FSL टीम ने शेफाली के घर पर मिली सारी दवाईयों को सीज कर लिया है, जिनमें एंटी एजिंग मेडिसिन, विटामिन और गैस्ट्रिक से जुड़ी दवाईयां शामिल हैं.

सोशल मीडिया पर फैली अफवाहें और संदेह की हवा

शेफाली की मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी कयास लगाए जाने लगे.

कुछ लोग कह रहे हैं कि फास्टिंग और इंजेक्शन के बाद उनके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस या शॉर्ट-सर्किट जैसा कुछ हो गया.

वहीं कुछ और कह रहे थे कि शायद उन्हें पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या थी, और बैलेंस बिगड़ने की वजह से यह हादसा हुआ.

लेकिन इस सबके बीच सबसे अहम बात यह है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल जांच का इंतजार अभी जारी है.

मेडिकल टीम ने साफ कहा है कि सटीक कारण तभी साफ हो पाएगा जब रिपोर्ट आ जाए.

ये भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death: टीवी स्टार शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, अंतिम संस्कार में पति पराग का दिखा बुरा हाल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital