BPSC 71st Admit Card 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आज यानी 6 सितंबर 2025 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर BPSC 71st CCE Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगिन डिटेल (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) डालें.
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.
कब होगी परीक्षा
बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 को किया जाएगा. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1264 पदों पर नियुक्ति होगी.
कैसा रहेगा पेपर पैटर्न
परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी. इसमें 150 प्रश्न होंगे जिन्हें उम्मीदवारों को हल करना होगा.
जरूरी निर्देश
- उम्मीदवार परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं.
- परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम 1–2 घंटे पहले पहुंचें.
- देर से पहुंचने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.
- प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




