एजुकेशन

CBSE 10th Result 2025: इंतजार हुआ खत्म! इस दिन जारी होगा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, यहां Direct Link से कर सकेंगे चेक

CBSE 10th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 10वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 के बीच आयोजित की थी. अब बोर्ड जल्द ही CBSE 10वीं का रिजल्ट 2025 घोषित करने की तैयारी में है.

पिछले वर्षों के ट्रेंड और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBSE Class 10 का रिजल्ट मई के दूसरे हफ्ते में जारी हो सकता है. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र इसे results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर देख सकेंगे.

CBSE रिजल्ट ऐसे भी देंख सकते हैं

DigiLocker और DigiLocker ऐप रिजल्ट और मार्कशीट दोनों यहां उपलब्ध होंगी.

UMANG ऐप – एक और सरकारी ऐप, जहां आप रिजल्ट देख सकते हैं.

SMS सेवा – अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS भेजकर भी आप रिजल्ट जान सकते हैं.

CBSE परीक्षा संगम पोर्टल – एक केंद्रीकृत पोर्टल जहां रिजल्ट और अन्य जरूरी जानकारियां मिलती हैं.

जरूरी टिप: रिजल्ट देखने से पहले अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर और अन्य आवश्यक डिटेल्स तैयार रखें, ताकि समय पर कोई परेशानी न हो.

CBSE पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

  • थ्योरी पेपर (80 अंक वाले विषयों) में कम से कम 26 अंक जरूरी है
  • थ्योरी और प्रैक्टिकल को मिलाकर कुल 33% अंक होना जरूरी है

CBSE 10th Result 2025: ऐसे करें चेक

1. सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं.
2. होमपेज पर ‘CBSE 10th Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें.
3. नया पेज खुलेगा जहां आपको रोल नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालनी होगी.
4. सबमिट बटन पर क्लिक करें.
5. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी.
6. उसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. रिजल्ट की तारीख की घोषणा कभी भी की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: 26/11 के हीरो सदानंद दाते ने खुद भारत लाया आतंकवादी तहव्वुर राणा, अब एनआईए प्रमुख के तौर पर कर रहे हैं जांच का नेतृत्व

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

7 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

8 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

8 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

9 hours ago