एजुकेशन

CBSE का बड़ा फैसला, 12वीं की परीक्षाओं पर लगा ब्रेक; लाखों छात्रों को मिली राहत

CBSE Board Exam Postponed: पश्चिम एशिया (गल्फ देशों) में चल रहे तनावपूर्ण माहौल के बीच अब वहां रह रहे भारतीय छात्रों और उनके माता-पिता के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सुरक्षा और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने गल्फ देशों में स्थित अपने संबद्ध स्कूलों में कक्षा 12वीं की आगामी परीक्षाओं को फिलहाल टालने का निर्णय लिया है.

किन तारीखों की परीक्षाएं हुई हैं स्थगित?

बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, 12 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 के बीच होने वाली कक्षा 12वीं की परीक्षाएं अब निर्धारित समय पर नहीं होंगी. इन परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. बोर्ड का मानना है कि जिस तरह के हालात अभी उन देशों में बने हुए हैं, वहां छात्रों का परीक्षा हॉल तक पहुंचना और पूरी एकाग्रता के साथ पेपर देना काफी चुनौतीपूर्ण था.

देशों के स्कूलों पर लागू होगा फैसला

ये राहत सीधे तौर पर उन भारतीय छात्रों को मिल रही है जो सात प्रमुख देशों में सीबीएसई से जुड़े स्कूलों में पढ़ रहे हैं. इसमें बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ये फैसला स्थानीय परिस्थितियों और छात्रों पर पड़ रहे अनावश्यक तनाव को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है.

छात्रों की सुरक्षा ही बोर्ड की प्राथमिकता

अक्सर बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों पर वैसे ही बहुत दबाव होता है, लेकिन जब माहौल अशांत हो और सुरक्षा का खतरा मंडरा रहा हो, तो पढ़ाई में मन लगाना लगभग नामुमकिन सा हो जाता है. CBSE ने अभिभावकों और स्कूलों से मिली फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया है.

बोर्ड ने अभी अगली तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन यह साफ कर दिया है कि जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, छात्रों को नई समय-सारणी (Date Sheet) की जानकारी दे दी जाएगी. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पढ़ाई जारी रखें और किसी भी तरह की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें. फिलहाल, परीक्षाओं को टालने के इस फैसले से लाखों परिवारों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि इस समय बच्चों की जान और उनकी सुरक्षा से बढ़कर और कुछ नहीं है.

ये भी पढ़ें:क्या आपके बच्चे के पास भी है ये किताब? NCERT ने तुरंत लौटाने को कहा; सोशल मीडिया पर मांगी माफी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

37 minutes ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

51 minutes ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

2 hours ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

2 hours ago