देश

गुरुग्राम में कत्लगाह बनी निर्माणाधीन सोसाइटी! 40 फीट नीचे दबे 7 मजदूरों ने तोड़ा दम; बाउंसरों ने ढका ‘गुनाह’?

Gurugram Construction Site Accident: साइबर सिटी गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में सोमवार की शाम एक भयावह हादसे में तब्दील हो गई. एक नामी हाउसिंग सोसाइटी के निर्माणाधीन स्थल पर बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी और कंक्रीट की विशाल दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई. इस हृदयविदारक घटना में अब तक 7 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे के बाद निर्माण स्थल पर मची चीख-पुकार और प्रशासनिक अमले की दौड़-भाग ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है.

30 फीट गहरे गड्ढे में समा गई जिंदगी (Laborers Dead in Gurugram)

हादसा बिलासपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी (Signature Global Society Gurugram) की साइट पर हुआ. चश्मदीदों और स्थानीय सरपंच के अनुसार, यहाँ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के लिए करीब 30 से 40 फीट गहरा बेसमेंट खोदा जा रहा था. सोमवार शाम करीब 8 बजे, जब 25 से अधिक मजदूर नीचे काम कर रहे थे, तभी ऊपर से मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा और कच्ची दीवार ढह गई. अंधेरा होने के कारण मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे मलबे के नीचे दब गए.

बाउंसरों का पहरा और ‘सीक्रेसी’ का खेल

हादसे के तुरंत बाद मौके पर जो स्थिति देखी गई, उसने बिल्डर की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि घटना के बाद सोसाइटी के गेट पर भारी संख्या में बाउंसर तैनात कर दिए गए और लाइटें बंद कर दी गईं. मीडिया और स्थानीय लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई, जिससे राहत कार्य में भी बाधा आने की आशंका जताई गई. प्रशासन अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या साक्ष्यों को छिपाने की कोशिश की गई थी.

7 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही बिलासपुर पुलिस, NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुँचीं. भारी मशीनों और जेसीबी की मदद से रात करीब 3:30 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. कुल 12 मजदूरों को बाहर निकालकर राजस्थान के भिवाड़ी स्थित जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने सतीश, भागीरथ, मिलन, शिव शंकर, मंगल और परमेश्वर सहित 7 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: क्या आपके बच्चे के पास भी है ये किताब? NCERT ने तुरंत लौटाने को कहा; सोशल मीडिया पर मांगी माफी

सुरक्षा मानकों की सरेआम धज्जियां

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इतनी गहरी खुदाई के बावजूद मिट्टी को रोकने के लिए पर्याप्त सपोर्ट (Shoring) नहीं दिया गया था. पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है. एसीपी पटौदी योगेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों में जो भी लापरवाही पाई जाएगी, उसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

7 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

12 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

28 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

42 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

43 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

45 minutes ago