Urdu Conclave 2026

पढ़ाई और ऑफिस के बीच सोना है अनिवार्य, इस देश के नियम जान हर जाएंगे हैरान!

Japan education and office sleep system: जहां भारत में स्कूल और वर्क प्लेस पर सोना गलती माना जाता है वहीं जापान के कई स्कूलों, कॉलेजों और ऑफिस में लंच ब्रेक के साथ-साथ थोड़ी देर आराम करने के लिए समय दिया जाता है.

Japan education and office sleep system

Japan education and office sleep system

Japan education and office sleep system: हर देश का एजुकेशन सिस्टम और ऑफिस वर्क कल्चर अलग- अलग होता है. लेकिन कई देशों में शिक्षा व्यवस्था इतनी बेहतर है कि आप इसके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे. जहां भारत के स्कूलों में बच्चों को छोटी क्लासेज से ही भारी- भरकम बैग दिला दिया जाता है, वहीं कुछ देश ऐसे हैं जहां भारी- भरकरम बैग लेकर जाना बच्चों को लेकर जाना मना होता है, किताबों से ज्यादा बच्चों को दूसरी तरह से पढ़ाया जाता है. इसी के साथ स्कूल में पढ़ाई के बीच बच्चों को सोने का भी समय दिया जाता है. आप सोच रहे होंगे ऐसा कौन सा देश जहां स्कूल और ऑफिस के बीच बच्चों को सोने का मौका दिया जाता है. आपको ऐसे देश और उसके एजुकेशन सिस्टम के बारे में बताते हैं.

पढ़ाई और ऑफिस के बीच मिलता है सोने का मौका

जहां भारत में स्कूल और वर्क प्लेस पर सोना गलती माना जाता है वहीं जापान के कई स्कूलों, कॉलेजों और ऑफिस में लंच ब्रेक के साथ-साथ थोड़ी देर आराम करने के लिए समय दिया जाता है. जापान में नींद को कार्य बेहतरी का तरीका माना जाता है. जिसके चलते ऑफिस और स्कूलों में थोड़ी देर के लिए सोना अनिवार्य है. वहीं बच्चों को किताबों के ज्ञान के साथ- साथ बाहरी चीजों की समझ भी छोटी क्लासेज से कराई जाती है.

यह भी पढ़ें: ऑफिस के बैग में भूलकर ना रखे ये पांच चीजे, बिगड़ जाएंगे बने हुए काम; पढ़ें पूरी लिस्ट

25 मिनट के नैप से बढ़ती है कार्यक्षमता

कई शोध में सामने आया है कि 20 से 40 मिनट तक आराम करने से आपका दिमाग वापस से फ्रेश हो जाता है जिससे आप ज्यादा एनर्जी से काम करना शुरु कर देते है. इसे इनेमुरी कहा जाता है. एक स्टडी के मुताबिक, 25 मिनट की नैप लेने से आपकी कार्य करने की क्षमता पहले से 34 प्रतिशत तक बढ़ जाती है. एक्सपर्ट्स की माने तो 10 से 25 मिनट की नैप सबसे फायदेमंद होती है. लंबे समय तक काम करने और एक ही जगह बैठे रहने बॉडी थक जाती है. ऐसे में नैप बॉडी और दिमाग को दोबारा से एनर्जी देता है. इससे फोकस बढ़ता है, गलतियां कम होती है और काम में मन लगता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read