एजुकेशन

कोटा-जयपुर में पसरा मातम! NEET-UG 2026 रद्द होने से लाखों छात्रों की मेहनत मिट्टी में, सिस्टम पर फूटा गुस्सा

NEET-UG 2026: नतांश/कोटा: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 एक बार फिर विवादों के गहरे घेरे में है. पेपर लीक की खबरों के बाद जब परीक्षा को रद्द किया गया, तो यह खबर महज एक न्यूज हेडलाइन नहीं थी, बल्कि लाखों छात्रों और उनके परिवारों के टूटते सपनों की आवाज थी. राजस्थान के जयपुर, कोटा और सीकर जैसे शहरों की गलियों में आज सन्नाटा नहीं, बल्कि एक अजीब सी बेचैनी और गुस्सा है.

मेहनत पर फिरा पानी

जयपुर और कोटा के कोचिंग हब में पढ़ने वाले छात्रों का दर्द ऐसा है कि सुनकर आपकी आंखें भर आएं. कोई बुखार में भी कोचिंग जाता रहा, तो किसी ने अपने घर की खुशियों को त्याग कर सिर्फ पढ़ाई को अपनी दुनिया बना लिया. लेकिन पेपर लीक की खबर ने एक झटके में उनकी साल भर की तपस्या पर पानी फेर दिया.

छात्रों का गुस्सा इस बात पर भी है कि परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग के नाम पर तो उन्हें खूब परेशान किया जाता है. लड़कियों से उनके मंगलसूत्र तक उतरवा लिए जाते हैं, मानो सारी गड़बड़ी वहीं से होनी हो. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब सुरक्षा इतनी सख्त है, तो फिर मुख्य प्रश्नपत्र कैसे ‘बाजार’ में बिकने के लिए बाहर आ जाता है?

“क्या हम सिर्फ एग्जाम कैंसिल होने के लिए पढ़ते हैं?”

जयपुर में तैयारी कर रहे एक छात्र ने रूंधे गले से कहा, “हम पूरे साल मेहनत करते हैं, परिवार लाखों रुपये खर्च करता है. लेकिन अंत में मिलता क्या है? पेपर लीक और कैंसिलेशन. सबसे ज्यादा नुकसान हमारा होता है, जो ईमानदारी से पढ़ते हैं. नकल करने वाले तो शायद अगली बार फिर कोई रास्ता निकाल लेंगे.

ऑनलाइन परीक्षा की बढ़ती मांग

इस पूरी घटना के बाद अब अभ्यर्थियों के बीच एक नई बहस छिड़ गई है. छात्रों की मांग है कि मेडिकल की इस परीक्षा को भी इंजीनियरिंग की JEE की तरह पूरी तरह से ‘ऑनलाइन’ मोड में शिफ्ट कर देना चाहिए. उनका तर्क है कि ऑफलाइन सिस्टम में पेपर की सुरक्षा करना अब नामुमकिन सा लग रहा है, जबकि ऑनलाइन सिस्टम कहीं ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित हो सकता है.

सपना नहीं, पूरे परिवार का संघर्ष है NEET

NEET सिर्फ एक एग्जाम नहीं है, बल्कि यह एक मध्यमवर्गीय परिवार की उम्मीदों का बोझ है. कई घरों में पिता ने जमीन गिरवी रखकर बच्चे को कोटा भेजा है, तो कहीं मां ने अपनी चूड़ियां बेच दी हैं. परीक्षा रद्द होने का मतलब सिर्फ ‘दोबारा तैयारी’ नहीं है, बल्कि उस आर्थिक और मानसिक दबाव को दोबारा झेलना है जो अब पहाड़ जैसा लगने लगा है.

ये भी पढ़ें: CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, 85.20% छात्र पास; लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

2 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

15 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

41 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

48 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

58 minutes ago