UP Police SI Exam 2026: उत्तर प्रदेश में खाकी वर्दी पहनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए आज का दिन बेहद बड़ा है. यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा आज यानी 14 मार्च से शुरू हो गई है. यह परीक्षा आज और कल (15 मार्च) को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो केंद्र पर निकलने से पहले कुछ जरूरी नियमों को जान लेना बहुत जरूरी है, ताकि ऐन मौके पर आपको कोई परेशानी न झेलनी पड़े.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित यह परीक्षा दो शिफ्टों में हो रही है. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रिपोर्टिंग टाइम का पालन करना अनिवार्य है.
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंच जाएं. याद रखिए, अगर एक बार सेंटर का गेट बंद हो गया, तो फिर किसी भी कीमत पर एंट्री नहीं मिलेगी.
ये भी पढ़ें- महिलाओं की बल्ले-बल्ले! आंगनवाड़ी में 80,000 से ज्यादा भर्तियां, बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का मौका
अक्सर छात्र ड्रेस कोड को लेकर गलती कर देते हैं. इस बार बोर्ड ने सख्त हिदायत दी है कि उम्मीदवार सादे कपड़ों में ही परीक्षा देने आएं. भारी-भरकम कढ़ाई, बड़े बटन वाले शर्ट या बहुत ज्यादा जेबों वाली पैंट पहनकर न जाएं. जूते पहनने के बजाय सैंडल या चप्पल पहनकर जाना ज्यादा सुरक्षित रहेगा. साथ ही, अपने साथ एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक ओरिजिनल आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड) ले जाना कतई न भूलें.
एक अच्छी खबर यह है कि बोर्ड ने उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए परीक्षा अवधि के अलावा 5 मिनट का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है. भर्ती बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी दी कि प्रश्न पत्र के निर्देश पढ़ने, अटेंडेंस शीट भरने और अन्य फॉर्मेलिटी पूरी करने के लिए यह समय दिया जाएगा. यानी आपको अपना पेपर हल करने के लिए पूरा समय मिलेगा और शुरुआती कागजी कार्रवाई में आपका कीमती समय बर्बाद नहीं होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…