Bharat Express DD Free Dish

महिलाओं की बल्ले-बल्ले! आंगनवाड़ी में 80,000 से ज्यादा भर्तियां, बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का मौका

सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! यूपी में 60,751 और बिहार में 20,000 से ज्यादा आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. बिना किसी कठिन परीक्षा के केवल मेरिट के आधार पर चयन का मौका. पूरी जानकारी के लिए हमारी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें.

Anganwadi Recruitment, Govt Jobs 2026, UP Jobs

Anganwadi Bharti 2026: अगर आप कम पढ़ी-लिखी हैं लेकिन अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है. सरकारी नौकरी का सपना देख रही महिलाओं के लिए साल 2026 एक बड़ी उम्मीद लेकर आया है. सरकार ने आंगनवाड़ी भर्ती (Anganwadi Bharti 2026) को लेकर बड़े अपडेट जारी किए हैं, जिसके तहत हजारों पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं.

उत्तर प्रदेश में बमपर भर्ती

सबसे बड़ी खुशखबरी उत्तर प्रदेश से है. यूपी सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में लगभग 60,751 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकालने का फैसला किया है. इसमें मुख्य रूप से ‘आंगनवाड़ी वर्कर’ और ‘हेल्पर’ के पद शामिल हैं. खास बात यह है कि ये भर्तियां जिला-वार निकाली जा रही हैं, जिसका मतलब है कि आपको अपने ही इलाके में काम करने का मौका मिल सकता है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात इसकी सरल योग्यता है. अगर आप केवल 10वीं पास हैं, तो आप ‘हेल्पर’ पद के लिए फॉर्म भर सकती हैं. वहीं, जो महिलाएं 12वीं पास हैं, वे ‘वर्कर’ पद के लिए दावेदारी पेश कर सकती हैं.

उम्र सीमा: सामान्य तौर पर आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

छूट: आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी नियमों के हिसाब से उम्र सीमा में छूट (Age Relaxation) भी दी जाएगी.

बिहार में भी आने वाली है बहार

सिर्फ यूपी ही नहीं, पड़ोसी राज्य बिहार में भी नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है. जानकारी के मुताबिक, बिहार में 20,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया इसी साल अप्रैल महीने से शुरू होने की उम्मीद है. यानी अगर आप बिहार की निवासी हैं, तो अभी से अपने दस्तावेज तैयार कर लीजिए.

ये भी पढ़ें- क्या रद्द हो गई CBSE 12वीं की परिक्षा? बोर्ड ने जारी किया नोटिस, जानें क्या है वायरल हो रहे फर्जी लैटर का सच

सेलेक्शन प्रोसेस और ध्यान रखने वाली बातें

अब सबसे जरूरी बात चयन कैसे होगा? देखिए, अलग-अलग राज्यों में सेलेक्शन के नियम थोड़े अलग हो सकते हैं. कई जगहों पर कोई लिखित परीक्षा नहीं होती, बल्कि आपकी मेरिट (शैक्षणिक योग्यता के अंक) के आधार पर ही लिस्ट तैयार की जाती है.

ध्यान रहे कि ये भर्तियां जिले के हिसाब से होती हैं, इसलिए हर जिले की ‘लास्ट डेट’ यानी आवेदन की आखिरी तारीख अलग-अलग हो सकती है. किसी फ्रॉड के चक्कर में न पड़ें और केवल आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर जाकर ही नोटिफिकेशन और डेडलाइन चेक करें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read