देश

नशा, बेरोजगारी और गुंडागर्दी… मोगा की रैली से पहले अमित शाह ने खोला पंजाब सरकार का कच्चा चिट्ठा!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब के मोगा जिले में हुंकार भरने जा रहे हैं. लेकिन पंजाब की धरती पर कदम रखने से पहले ही उन्होंने सूबे की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर तीखा हमला बोलकर सियासी पारा चढ़ा दिया है. शाह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार को ‘आप-दा’ (आपदा) सरकार करार देते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार ‘रिमोट कंट्रोल’ से चल रही है और इसके राज में पंजाब से विकास और कानून-व्यवस्था पूरी तरह गायब हो चुकी है.

अमित शाह (Amit Shah) की यह रैली मोगा के किल्ली चहल गांव में आयोजित की जा रही है, जिसे भाजपा ने ‘बदलाव रैली’ का नाम दिया है.

‘नशे और करप्शन में डूब गया है पंजाब’

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अपनी पोस्ट के जरिए पंजाब की जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की. उन्होंने लिखा, ‘पंजाब का हर व्यक्ति बदलाव चाहता है, क्योंकि जवानों, किसानों और मेहनतकश लोगों के लिए प्रसिद्ध पंजाब की पवित्र भूमि को आप-दा सरकार ने करप्शन, ड्रग्स और अपराध में डुबो दिया है.’

शाह ने आगे तंज कसते हुए कहा कि रिमोट कंट्रोल से चलने वाली इस सरकार की प्राथमिकताओं में विकास और लॉ एंड ऑर्डर कहीं नजर नहीं आते. उन्होंने मोगा की रैली को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा कि वे पंजाब के भाई-बहनों से संवाद करने के लिए पूरी तरह उत्सुक हैं.

भाजपा का विजन: नशा और बेरोजगारी मुक्त पंजाब

रैली की तैयारियों में जुटे भाजपा नेताओं का कहना है कि यह आयोजन महज एक राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि पंजाब को एक नई दिशा देने का संकल्प है. पार्टी का दावा है कि इस ‘बदलाव रैली’ के जरिए वे पंजाब को गुंडागर्दी, नशे और बेरोजगारी की बेड़ियों से मुक्त कराने का अपना रोडमैप पेश करेंगे.

भाजपा नेताओं के मुताबिक, पंजाब की जनता अब एक ऐसे विकल्प की तलाश में है जो दिल्ली के बजाय पंजाब के हितों को प्राथमिकता दे. यह रैली उसी ‘अच्छे शासन’ और ‘विकास’ के दृष्टिकोण को जनता के सामने रखने का एक बड़ा मंच साबित होगी.

सड़कों पर भाजपा का दम

रैली को सफल बनाने के लिए पंजाब भाजपा ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. शुक्रवार को ही ढाका विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बड़ा ‘फ्लैग मार्च’ निकाला. इस मार्च के जरिए जनता को बदलाव का संदेश दिया गया और उन्हें बड़ी संख्या में किल्ली चहल पहुंचने का न्योता दिया गया.

पूरे मोगा जिले को सुरक्षा के कड़े घेरे में ले लिया गया है और भाजपा कार्यकर्ता इसे राज्य की अब तक की सबसे बड़ी रैलियों में से एक बनाने की कोशिश में जुटे हैं.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का असम दौरा: सिलचर में 23,550 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

दौड़ रहा है गंगा एक्सप्रेसवे! उन्नाव के एक रैंप को छोड़ कहीं जलभराव नहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर ने दी जानकारी

देश भर में जारी भारी और असामान्य मानसूनी बारिश के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह…

29 minutes ago

India’s First LNG Train Launch: अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए क्या है इस डुअल-फ्यूल ट्रेन की खासियत

India First LNG Train: हाइड्रोजन के बाद अब भारतीय रेलवे देश की पहली LNG-डीजल ट्रेन…

1 hour ago

सबक नहीं सीखा क्या… UNGA के मंच से रूस ने जर्मनी को क्यों याद दिलाया दूसरा विश्व युद्ध?

Russia Germany Clash: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में रूस और जर्मनी आमने-सामने आ गए हैं.…

2 hours ago

UP से लेकर छत्तीसगढ़ और बिहार तक…14 राज्यों में मचा हाहाकार, क्या है ये राक्षसी ‘Cyclone Arnab’?

Cyclone Arnab Kya Hai: बंगाल की खाड़ी से उठे मौसमी सिस्टम ‘अर्नब’ के असर से…

2 hours ago

UPSC Recruitment 2026: केंद्र सरकार में अफसर बनने का बड़ा मौका, 13 स्पेशलिस्ट पदों पर निकली भर्ती

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार और दिल्ली प्रशासन में…

2 hours ago

UN में वीटो पावर दिलाने उतरे पुतिन! रूस ने ठोकी भारत की दावेदारी, क्यों कांप उठा PAk?

India UNSC Permanent Seat: रूस लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार और…

3 hours ago