एजुकेशन

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को: DigiLocker पर ऐसे मिलेगी ‘डिजिटल मार्कशीट’, जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा तरीका

UBSE Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड के लाखों छात्र-छात्राओं और उनके पेरेंट्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. परीक्षाओं के बाद से ही रिजल्ट को लेकर जो धुकधुकी बनी हुई थी, अब उस पर विराम लगने वाला है. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड नतीजों का ऐलान 25 अप्रैल को किया जाएगा. सुबह 10 बजे बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा, जिसके बाद छात्र घर बैठे अपना स्कोर देख सकेंगे.

कड़ी मेहनत का दिखने वाला है असर

बता दें कि इस साल बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चली थीं. पहाड़ के दूर-दराज के इलाकों से लेकर मैदानों तक, परीक्षा केंद्रों पर इस बार कड़ी सुरक्षा और पारदर्शिता के बीच एग्जाम कराए गए थे. लिखित परीक्षा से पहले जनवरी और फरवरी के महीने में प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी निपटाई गई थीं.

यानी छात्रों ने अपनी तैयारी में महीनों का पसीना बहाया है, और अब उसी मेहनत का हिसाब होने वाला है. कॉपियों की जांच का काम पहले ही पूरा किया जा चुका था, और अब बस फाइनल डेटा अपलोड करने की तैयारी चल रही है.

डिजी लॉकर पर मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

इस बार छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर यह भी है कि रिजल्ट आते ही उन्हें अपनी ओरिजिनल मार्कशीट के लिए हफ्तों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. जैसे ही बोर्ड रिजल्ट घोषित करेगा, छात्र तुरंत DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर जाकर अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. यह मार्कशीट पूरी तरह से मान्य होगी और आगे की पढ़ाई या कॉलेज एडमिशन में इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें- कटी-फटी किताबें पढ़कर मजदूर के बेटे अंश ने JEE Main में बटोरे 97 परसेंटाइल; पढ़ें सक्सेस स्टोरी

कहां और कैसे देखें अपना रिजल्ट?

रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट देख सकते हैं. अपनी मार्कशीट चेक करते समय नाम, रोल नंबर और विषयवार अंकों को ध्यान से जरूर देख लें.

पिछले साल यानी 2025 के आंकड़ों की बात करें, तो 10वीं का पास प्रतिशत करीब 90.77% रहा था, जिसमें जतिन जोशी और कमल चौहान ने बाजी मारी थी. वहीं 12वीं में 88.20% छात्र सफल हुए थे और अनुष्का राणा ने प्रदेश में टॉप किया था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago