चुनाव

Election 2024: यूपी की इन 8 सीटों पर वोटिंग आज, प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 1.67 करोड़ मतदाता

Election 2024: उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण के तहत आज (26 अप्रैल) मतदान होने जा रहा है. इस चरण में इन सीटों पर मुख्य रूप से बीजेपी समर्थित एनडीए, इंडिया गठबंधन और बहुजन समाज पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है. जिन 8 सीटों पर मतदान होगा उनमें, अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा शामिल हैं.

एक करोड़ 67 लाख कुल मतदाता

इन लोकसभा क्षेत्रों में करीब एक करोड़ 67 लाख मतदाता वोट करेंगे. जिसमें 90.11 लाख पुरुष, 77.38 लाख महिला और 787 अन्य मतदाता हैं. दूसरे चरण के चुनाव के लिये कुल 7,797 मतदान केंद्र और 17,677 मतदान स्थल बनाये गये हैं. मतदान शाम छह बजे तक चलेगा.

अरुण गोविल समेत इनकी प्रतिष्ठा दांव पर

इस चरण में मेरठ से अरुण गोविल की प्रतिष्ठा दांव पर है. दूरदर्शन पर प्रसारित हुए लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने वाले गोविल को भाजपा ने उनके पैतृक क्षेत्र मेरठ से उम्मीदवार बनाया है. अमरोहा से कांग्रेस के दानिश अली, गाजियाबाद से भाजपा के अतुल गर्ग और गौतम बुद्ध नगर सीट से महेश शर्मा भी लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रमुख प्रत्याशी हैं.

2019 में बीजेपी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी

दूसरे चरण के मतदान के लिये उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर राजग, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं. वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने इन आठ में से सात सीटें जीती थीं, जबकि अमरोहा सीट बसपा के खाते में गयी थी.

पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान हुआ था

पिछले शुक्रवार को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए सात चरणों में हुए पहले चरण के चुनाव में लगभग 65.5 फीसदी मतदान हुआ था. दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का कार्य बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गया. इस चरण के लिये सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी—अपनी पार्टियों और गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में कई जनसभाएं कीं. उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं और इस राज्य में सभी सात चरणों में मतदान होगा.

इन दिग्गजों ने जोर-शोर से किया प्रचार

दूसरे चरण के लिए भाजपा के अभियान का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया. समाजवादी पार्टी (सपा) के चुनाव प्रचार अभियान की कमान मुख्य रूप से पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सम्भाली. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बसपा अध्यक्ष मायावती और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने भी प्रचार किया.

प्रधानमंत्री ने सोमवार को अलीगढ़ में एक चुनावी रैली को सम्बोधित किया. मुस्लिम बहुल अलीगढ़ में उन्होंने कांग्रेस पर, सत्ता में आने के बाद लोगों की संपत्ति पर कब्जा करके उसे बांटने की योजना बनाने का आरोप लगाया. मोदी ने विपक्षी कांग्रेस और सपा पर तुष्टीकरण की नीति अपनाने और मुस्लिम समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाने के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें- ‘2.75 करोड़ मतदाता…194 उम्मीदवार’, केरल की 20 लोकसभा सीटों पर कल होगा मतदान, इन दिग्गज हस्तियों की किस्मत का होगा फैसला

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “किसी समुदाय विशेष का नाम लेकर उसके बारे में गलत बातें बोलना दुनिया भर में फैले उस समुदाय का अपमान है.” बसपा अध्यक्ष मायावती ने बुलंदशहर में एक चुनावी रैली में भाजपा समेत तमाम विरोधी दलों पर निशाना साधा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

6 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

53 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

1 hour ago