चुनाव

“आप किसी पुण्य काम के लिए गरीबों को उजाड़ रहे हैं”, अखिलेश ने बताई अयोध्या में क्यों हुई BJP की हार

SP Chief Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा अयोध्या सीट की हो रही है. हर कोई हैरान है कि राम मंदिर बनने के बावजूद आखिर भारतीय जनता पार्टी इस सीट से कैसे हारी. इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अयोध्या को लेकर बयान दिया है. दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आप किसी पुण्य काम के लिए गरीबों को उजाड़ रहे हैं. इसी के विरोध में अयोध्या के लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट किया है.

जनता के मुद्दों पर हुआ चुनाव

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने मुद्दों पर वोट दिया और जनता के मुद्दों पर चुनाव हुआ. जनता ने अपने मुद्दों पर मतदान किया. बीजेपी की बड़ी हार यूपी में हुई है.

“जनता के फैसले से लोकतंत्र मजबूत होगा”

उन्होंने कहा कि जहां सवाल सरकार बनने का और न बनने का है तो सरकारें बना करती हैं और सरकारें गिरा करती हैं. सरकार में बहुमत न हो तो बहुत लोगों को खुश कर बनाई जाती हैं. मुझे लगता है जो खुश करने के लिए कदम चल रहे हैं, खुश करने के लिए फैसले हो रहे हैं, सब गिनती का सवाल होता है. सरकारें जब खुश करके बनाई जाती हैं, ऐसे में कोई और खुश कर देते हैं तो लोग उधर चले जाते हैं. मुझे खुशी है जनता ने जो फैसला लिया है उससे संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र मजबूत होगा.

यह भी पढ़ें- क्या अयोध्या में जान-बूझकर लोकसभा चुनाव हार गई भाजपा? परमहंस आचार्य ने बताई इसके पीछे की असली वजह

जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला

इस दौरान अखिलेश यादव ने अयोध्या में सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को मिली जीत पर कहा कि अयोध्या की जनता का मैं धन्यवाद करता हूं. अयोध्या की जनता का दुख-दर्द आपने समय-समय पर देखा होगा. उन्हें उम्मीद थी कि जमीन का उचित मुआवजा मिलेगा, नहीं मिला. उनके साथ अन्याय किया गया, उनकी ज़मीन बाज़ार मूल्य के बराबर नहीं ली गई, आपने उन पर झूठे मुकदमे लगाकर उनकी जमीन जबरन छीन ली. कितने व्यापारी को नुकसान पहुंचाया. कई लोग वहां पर 100-100 सालों से रह रहे थे. आप किसी पुण्य काम के लिए गरीबों को उजाड़ रहे हैं. इसलिए, मुझे लगता है कि अयोध्या और आसपास के इलाकों के लोगों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया.

सपा ने दर्ज की जीत

बता दें कि अयोध्या से समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने भाजपा के दो बार के सांसद लल्लू सिंह को 54,567 वोटों से हराया है. भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को 4 लाख 99 हजार 722 वोट प्राप्त हुए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मोतिहारी में चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा! साई बाबा का 10 किलो का छत्तर और गणेश जी का मुकुट ले उड़े

Motihari Sai Baba Temple Theft: मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित साई बाबा मंदिर में चोरों…

20 minutes ago

‘5 दशक पुराना दंश खत्म, जवानों की शहादत लाई रंग!’ पुलिस स्मृति दिवस पर बोले अमित शाह

राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 31…

21 minutes ago

मेरठ में सरिया लूटकांड का खुलासा! पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, 3 आरोपियों को दबोचा

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…

28 minutes ago

लखनऊ हत्याकांड में आया बड़ा खुलासा: श्रद्धा दुबे के दो और खतरनाक ऑडियो वायरल; दी थी धमकी

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…

31 minutes ago

सीमा पार बैठे आकाओं के इशारे पर चल रहा था खेल? अमृतसर पुलिस ने 7 तस्करों को दबोचा

Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…

38 minutes ago

SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ ग्राहकों का डेटा? 3,897 रिकॉर्ड में मिली निजी जानकारी

SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…

52 minutes ago