यूटिलिटी

Stock Market Today: सेंसेक्स पर दिखा एनडीए की जीत का असर, रॉकेट बने इन सरकारी कंपनियों के शेयर, ये है वजह

Stock Market Today: मोदी सरकार बनने का असर आज शेयर बाजारों में भी देखने को मिल रहा है. आज यानी 6 जून को निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 4.4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. इससे पहले कल यानी 5 जून को भी निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2.5 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई थी.

बता दें, इससे पहले मंगलवार (4 जून) को चुनावी नतीजों के दिन निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 15 प्रतिशत टूट गया था. पीएसयू बैंक इंडेक्स में रिकवरी के पीछे की वजह एनडीए सरकार की वापसी को माना जा रहा है. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पीएसयू बैंक इंडेक्स ने शानदार रिटर्न दिया था.

लोकसभा चुनाव परिणाम जारी होने के बाद शेयर बाजार में रिकॉर्ड में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. आपको बता दें कोरोना के बाद ये दूसरी सबसे बड़ी गिरावट थी. इसका बुरा असर देश के कई अरबपतियों के ऊपर भी पड़ा है. वहीं हाल ही में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की तरफ से मिले साथ के बाद एक बात को साफ हो गई है कि नरेंद्र मोदी ही देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.

इन बैंकों में 5% से अधिक चढ़े शेयर

6 जून को सभी पीएसयू बैंक पर ग्रीन सिग्‍नल पर ट्रेड कर रहे हैं. इंडियन ओवरसीज बैंक, सीबीआई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है. वहीं, इंडियन बैंक, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब एंड सिंड बैंक, यूको बैंक के शेयरों का भाव 4 से 5% बढ़ा था. केनेरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों में 3% की तेजी देखने को मिली है.


ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बीच धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में भारी गिरावट


72% का शानदार रिटर्न

पिछले एक साल के दौरान निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 72 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. वहीं, 2024 में अबतक 28 प्रतिशत का रिटर्न यह इंडेक्स देने में सफल रहा है. मई में इस इंडेक्स में 2.9 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी. जबकि उससे पहले लगातार 6 महीने निफ्टी पीसएयू इंडेक्स पॉजिटिव रिटर्न देने में सफल रहा था. बता दें, अप्रैल में 8.5 प्रतिशत, मार्च में 1 प्रतिशत, फरवरी में 10.5 प्रतिशत और जनवरी में 9.8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

20 minutes ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

36 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

2 hours ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

2 hours ago