चुनाव

हरियाणा में सरकार गठन की कोशिश तेज, Amit Shah और CM मोहन यादव को बनाया गया पर्यवेक्षक

हरियाणा में भाजपा ने सरकार गठन के तहत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को संसदीय बोर्ड का पर्यवेक्षक बनाया है. इन दोनों पर विधायक दल का नेता चुनने की जिम्मेदारी होगी. यह ऐलान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने किया.

हरियाणा में विधायक दल की बैठक प्रस्तावित है. इसमें दोनों नेता शामिल होंगे. इन दोनों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को चुनने की जिम्मेदारी होगी. सीएम मोहन यादव को पहली बार भाजपा ने किसी राज्य का पर्यवेक्षक बनाया है.

नायाब सैनी का सीएम बनना तय

भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने हरियाणा में सीएम फेस के लिए नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लगा दी है. उनका मुख्यमंत्री बनना तय है. इसी साल मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी गई थी. भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा था.

जोर-शोर से किया था प्रचार

वहीं, मोहन यादव ने हरियाणा में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया था. उन्होंने प्रदेश की पांच विधानसभा सीटों पर पार्टी के पक्ष में प्रचार किया था. इसमें से चार सीटों पर प्रत्याशी जीत का परचम लहराने में सफल हुए. सीएम मोहन यादव ने हरियाणा में कांग्रेस को मिली हार को राहुल गांधी की हार बताया था.

यह भी पढ़ें- नोबेल पुरस्कार मिला तो दुनिया में छाया Han Kang का नाम, अब किताबों की बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड, बिकी लाखों प्रतियां

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर जीत का परचम लहराया है. जबकि, कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की है. हालांकि, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर थी, लेकिन बाद में भाजपा प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी उभरी. इस चुनाव के नतीजे में जजपा और ‘आप’ का भी सफाया हो गया. हरियाणा में जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा. इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित 10 विधायक शपथ ले सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago