Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“अकबरपुर का नाम लेने में भी संकोच होता है, अब ये सब बदल जाएगा”, CM Yogi बोले- गुलामी के निशान को समाप्त करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सनातन सत्य है कि रामद्रोहियों का पतन हमेशा हुआ है और 2024 का लोकसभा चुनाव इस शाश्वत सत्य की पुष्टि करने वाला है.

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां का नाम ही ऐसा है कि बार-बार बोलने में संकोच लगता है और अब ये सब बदल जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन चरण के चुनाव संपन्न होने के साथ ही देश की आधी लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुके हैं और पूरे देश में एक ही आवाज गूंज रही है, ‘फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार.’

“हमें गुलामी के निशानों को समाप्त करना है”

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अकबरपुर का नाम ही ऐसा है कि बार बार बोलने में संकोच लगता है. ये सब बदल जाएगा. हमें गुलामी के निशानों को समाप्त और विरासत का सम्मान करना है. इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ना है. इसके लिए जो अभियान देश में शुरू हुआ है, उसमें हमें भी एक वोट के साथ सहभागी बनना है.’

रामद्रोहियों का पतन हमेशा हुआ है- योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सनातन सत्य है कि रामद्रोहियों का पतन हमेशा हुआ है और 2024 का लोकसभा चुनाव इस शाश्वत सत्य की पुष्टि करने वाला है. उन्होंने कहा, ‘‘ये केवल सरकार बनाने का चुनाव नहीं है. एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में देश को नए और आत्मनिर्भर भारत के रूप में स्थापित किया जा रहा है, दूसरी तरफ रामद्रोही हमें जाति, क्षेत्र के नाम पर लड़ाने का काम कर रहे हैं. अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के अधिकारों को अल्पसंख्यकों को देने की साजिश रची जा रही है.’’

ये भी पढ़ें-“अमेरिका में नहीं है कोई विरासत कर…” सैम पित्रोदा व राहुल के बयान पर अर्थशास्त्री गौतम सेन का पलटवार, देखें क्या कुछ कहा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चाहे बात नि:शुल्क राशन की हो या मुफ्त उपचार की, बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई और शादी की व्यवस्था की हो या फिर बेटी और व्यापारी को सुरक्षा देने का कार्य आपका एक वोट नए भारत का दर्शन करा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital