देश

‘विदेश में नौकरी… मोटी तनख्वाह का झांसा’, नोएडा पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह के 11 सदस्यों को किया गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. सेक्टर-126 पुलिस ने इस गिरोह के 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से भारी संख्या में पासपोर्ट, मोबाइल, आधार कार्ड, नकदी समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं. गिरोह में कई अन्य आरोपियों के शामिल होने की भी आशंका है.

युवकों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर-126 पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करता है.

मिश्रा ने बताया कि गिरोह के सदस्य वीजा, पासपोर्ट और टिकट समेत अन्य बातों का हवाला देकर बेरोजगार युवकों से 70 से 90 हजार रुपये लेते हैं और कुछ समय बाद ऑफिस बंद कर फरार हो जाते है.

ऐसे करते थे फर्जीवाड़ा

उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में रहने वाले युवकों के साथ आरोपियों ने ठगी की है. प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह का सरगना सोशल मीडिया पर विज्ञापन जारी कर बताता था कि खाड़ी देशों में कई पदों पर नौकरी निकली है और उनकी कंपनी की ओर से बेहद किफायती दामों में नौकरी के लिए विदेश भेजा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- “अकबरपुर का नाम लेने में भी संकोच होता है, अब ये सब बदल जाएगा”, CM Yogi बोले- गुलामी के निशान को समाप्त करेंगे

नौकरी के इच्छुक युवक सोशल मीडिया से नंबर लेकर आरोपियों के पास कॉल करते थे तो उन्हें नोएडा स्थित ऑफिस बुला लिया जाता था. इसके बाद उनसे कई तरीके से रकम ऐंठ ली जाती थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

4 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

40 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

43 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago