Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“सपा सरकार रमजान में बिजली देती थी, लेकिन जन्माष्टमी में नहीं”, अमित शाह बोले- विपक्ष ने तय कर लिया है हार का ठीकरा EVM पर फोड़ना है

गृह मंत्री ने जनता से कहा, ”यह चुनाव राम मंदिर बनाने वालों और रामभक्तों पर गोली चलाने वालों के बीच है. आप मंदिर बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ हैं या रामभक्तों पर गोली चलाने वालों के साथ?”

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह.

Amit Shah In UP: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान होगा. इन सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है. इसी कड़ी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते बुधवार (29 मई) को देवरिया में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान अमित शाह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला.

जन्माष्टमी पर बिजली नहीं मिलती थी

अमित शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है. सपा की सरकार में रमजान के मौके पर बिजली मिलती थी, लेकिन जन्माष्टमी पर बिजली काट दी जाती थी. लोगों को बिजली के लिए तरसना पड़ता था. उन्होंने कहा कि यह चुनाव राम मंदिर बनाने वालों और रामभक्तों पर गोली चलाने वालों के बीच है. इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर 70 साल से अधिक समय तक राम मंदिर के निर्माण को रोकने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण ही राम मंदिर का निर्माण हो सका.

हार का ठीकरा EVM पर फोड़ा जाएगा

गृह मंत्री ने जनता से कहा, ”यह चुनाव राम मंदिर बनाने वालों और रामभक्तों पर गोली चलाने वालों के बीच है. आप मंदिर बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ हैं या रामभक्तों पर गोली चलाने वालों के साथ?” उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इन दलों ने तय कर लिया है कि लोकसभा चुनावों में हार का ठीकरा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर फोड़ना है.

यह भी पढ़ें- “गांधी फिल्म से मशहूर हुए बापू”, पीएम मोदी के बयान पर राहुल का पलटवार, बोले- Gandhi को शाखा शिक्षित के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं

अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, लेकिन भाजपा के लोग परमाणु बम से नहीं डरते. पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा है और रहेगा और हम इसे वापस लेंगे.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital