चुनाव

‘अब बज रही है खतरे की घंटी…’ कृषि कानूनों को लेकर दिए कंगना रनौत के बयान पर ये क्या बोल गए केजरीवाल?

Arvind Kejriwal Rally Today: आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने एक चुनावी जनसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत का नाम लेकर तंज कसा. केजरीवाल ने बुधवार को महम विधानसभा में आमजन को संबोधित करते हुए कहा, “भाइयों-बहनों… अब खतरे की घंटी बज रही है. उन लोगों की नियत खराब है. बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने मांग की है कि 3 कृषि कानूनों का फि‍र लाना चाहिए.”

केजरीवाल ने आगे कहा, “तीन कृषि कानूनों के विरोध में शुरू हुए किसान आंदोलन के दौरान आपके घरों से कोई न कोई दिल्ली बॉर्डर पर धरना देने आया था. दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के नाते मैंने आपके परिवार के सदस्यों की सेवा की थी. मुझसे जो हो सकता था, मैंने मदद की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगा कि वह चुनाव हार जाएंगे, तो उन्होंने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए. लेकिन, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल कह रहे हैं कि शंभू बॉर्डर पर जो बैठे हैं, वे किसान नहीं हैं. इस बार जब मतदान के दिन वोट देने जाना, तो इस तरह से बटन दबाना कि खट्टर को पता चल जाए वो असली नहीं नकली हैं.”

कृषि कानूनों के अपने बयान पर ​कंगना ने खेद जताया

दूसरी ओर, बुधवार को कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से एक वीडियो पोस्ट क‍िया. उस वीडियो में कंगना ने कहा, ‘तीन कृषि कानूनों को लेकर मेरा विचार निजी था. यदि किसी को मेरे कहे से दुख पहुंचा हो तो इसका मुझे खेद है. मैं अपनी पार्टी के आदेश मानूंगी.’

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी. भाटिया ने कहा था कि सरकार ने कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि कंगना का बयान उनका निजी बयान है. कंगना रनौत भाजपा की ओर से ऐसा बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं. इस पर कंगना ने कहा था, बिल्कुल, कृषि कानूनों पर मेरे विचार व्यक्तिगत हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

18 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago