खेल

प्रधानमंत्री मोदी ने Chess Olympiad में गोल्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से अपने आवास पर मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुडापेस्ट में हुए चेस ओलंपियाड (Chess Olympiad) में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीम को सम्मानित किया. प्रधानमंत्री ने बुधवार को नई दिल्ली में अपने आवास पर इन खिलाड़ियों से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में विजयी प्रदर्शन के बाद भारतीय शतरंज खिलाड़ियों को बधाई दी. इस दौरान प्रधानमंत्री की मौजूदगी में दो ग्रैंडमास्टर्स के बीच शतरंज खेला गया.

मालूम हो कि भारतीय टीम ने बुडापेस्ट में हुए 45वें शतरंज ओलंपियाड में ओपन इवेंट का गोल्ड मेडल जीता था. शनिवार (21 सितंबर) को अमेरिका के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारत आरामदायक स्थिति में था, लेकिन उसे अंतिम दौर में स्लोवेनिया के खिलाफ हार से बचना था, लेकिन डी गुकेश (D Gukesh), अर्जुन एरिगैसी (Arjun Erigaisi) और आर. प्रग्गनंधा (R Praggnanadhaa) ने इससे भी बढ़कर प्रदर्शन किया और 11वें और अंतिम दौर के मैच में अपने-अपने मैच जीते.

विदित गुजराती ने बोर्ड 4 पर अपना मैच ड्रॉ कराया. इस तरह गुकेश, अर्जुन, प्रग्गनंधा, विदित और हरिकृष्णा की भारतीय टीम ने प्रतिष्ठित टीम इवेंट के इतिहास में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता. महिलाओं की स्पर्धा में भारतीय टीम ने अजरबैजान के खिलाफ 3.5-0.5 से जीत हासिल कर गोल्ड मेडल जीता था. उन्हें कजाकिस्तान और अमेरिका के बीच परिणाम का इंतजार करना पड़ा और जब यह ड्रॉ पर समाप्त हुआ, तो भारत के लिए दोहरा गोल्ड मेडल पक्का हो गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

39 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

40 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

47 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago