चुनाव

दिल्ली में घमासान, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय जा रहे अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने रोका, CM बोले “गिरफ्तार कर लो”

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय के लिए कूच कर दी है और वह विरोध प्रदर्शन के लिए आगे बढ़ ही रहे थे कि दिल्ली पुलिस ने उनको रोक दिया है. वह अपनी पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए जा रहे थे.

दिल्ली सेंट्रल DCP एम. हर्षवर्धन ने कहा, “हमने पर्याप्त व्यवस्था की है, धारा 144 लागू है, हमने उन्हें रोक लिया है और उन्हें जाने को कहा है. यहां पर्याप्त पुलिस व्यवस्था है.” फिलहाल जहां पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोका है वहीं पर सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन जारी है.

चंद लोगों की पार्टी नहीं है AAP

तो वहीं भाजपा मुख्यालय की ओर कूच करने से पहले अरविंद केजरीवाल दिल्ली में पार्टी कार्यालय पहुंचे और मीडिया को सम्बोधित किया. उन्होंने कहा कि “उन्हें (भाजपा) को लगता है कि वे इस तरह से AAP को खत्म कर देंगे, AAP का विनाश कर देंगे. मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि ये AAP चंद लोगों की पार्टी नहीं है. ये ‘AAP’ 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है. जिस तरह के काम हमने दिल्ली और पंजाब में किए हैं, 75 सालों में इस देश के लोगों ने कभी नहीं देखे. दिल्ली और पंजाब में हमने सरकारी स्कूल ठीक करने शुरू कर दिए, गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी. ये पीएम मोदी नहीं कर पा रहे तो उन्होंने तय किया कि इन्हें रोको और गिरफ्तार कर लो. अब हम महिलाओं को हजार-हजार रुपये देने जा रहे हैं. AAP एक विचार है. इसके नेताओं को तो गिरफ्तार कर लोगे, इसके विचार को कैसे गिरफ्तार करोगे?”

ये भी पढ़ें-भाजपा हेडक्वार्टर की बढ़ाई गई सुरक्षा, फोर्स तैनात, धारा 144 लागू…अरविंद केजरीवाल ने विरोध प्रदर्शन की दी है चेतावनी, AAP कार्यकर्ता हिरासत में

पिछले 2 साल से हमारे नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू किया

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “पिछले 2 साल से इन्होंने (भाजपा) हमारे नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया. इन्होंने मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया, कल मेरे PA तक को गिरफ्तार कर लिया. मैं प्रधानमंत्री को कहना चाहता हूं कि आप एक-एक करके गिरफ्तार कर रहे हैं, आज हम सब साथ ही आ रहे हैं आप गिरफ्तार कर लो, हम डरने वाले नहीं है.” वह बोले कि “मिशन झाड़ू के तहत आप नेताओं पर एक्शन हो रहा है. बीजेपी आपरेशन झाड़ू चला रही है. जो कुछ करवा रहे हैं, वो पीएम नरेंद्र मोदी करवा रहे हैं. चुनाव के बाद AAP के बैंक अकाउंट सीज किए जाएंगे. प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने का इरादा बनाया है.”

 

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

4 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

25 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

48 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

59 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago