लाइफस्टाइल

अगर आपने अभी तक नहीं खाया बिहार का मीठा क्रिस्पी डिज़र्ट तो आज ही करें ट्राई, जानें रेसिपी

Bihar Famous Food Khaja Recipe: कुछ मीठा खाने का मन हो तो बिहार का स्पेशल खाजा ट्राई करें. खाजा बिहार और ओडिशा की एक मीठी और कुरकुरी मिठाई है. यह एक लेयर्ड डीप-फ्राइड पेस्ट्री है, जो मैदा से बनाया जाता है, जिसे हमारी रसोई में हमेशा मौजूद सामग्रियों से तैयार किया जाता है. इसे मैदा, घी और फिर चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है. यही नहीं खाजा पुरी जगन्नाथ मंदिर के छप्पन प्रसादों में से एक है, जो भगवान जगन्नाथ को प्रसाद के रूप में चढाया जाता है. आइए हम आपको बताते हैं खाजा की रेसिपी…

खाजा बनाने की सामग्री (Bihar Famous Food Khaja Recipe)

500 ग्राम मैदा
500 ग्राम चीनी
1/2 चम्मच इलाइची पाउडर
200 ग्राम घी
तलने के लिए तेल
आवश्यकतानुसार पानी

यह भी पढ़ें : Covaxin Side Effects: कोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन के भी साइड इफेक्ट, क्या यह टीका लगवाने वालों को परेशान होना चाहिए?

खाजा बनाने की रेसिपी (Bihar Famous Food Khaja Recipe)

खाजा बनाने के लिए सबसे पहले मैदे में दो चम्मच घी डालकर मुलायम कर आटा गूंथ लें. अब एक कटोरे में चार चम्मच घी लें और एक चम्मच मैदा मिला लें. अब लोई बनाकर पतला बेलते जाए, जितना पतला होगा खाजा उतना सही बनेगा. फिर बेले हुए मैदे में घी मिलाया मैदा लगाते हुए रोल बनाते जाए. रोल जितनी मोटी होगी उतना खाजा बड़ा बनेगा. फिर पीस काट कर रख लें. अब एक कढ़ाई गर्म करें. कढ़ाई में बचा हुआ घी और तेल डालें. घी डालने से खाजा बहुत टेस्टी बनता है. कटे हुए रोल को लंबाई में बेलें. अब तेल में बेले हुए खाजा को डालें.

फिर चाकू की मदद से जिधर से काटा है उसको फैलाएं, खाजा को तेल में थोड़ा लाल करके निकालते जाएं. ऐसे ही सारे खाजा को फ्राई कर लें. अब एक कड़ाही में चीनी डालें और पानी चीनी से एक कप ज्यादा डालकर एक चासनी बनाएं. अब उसमें इलाइची पाउडर डालें. इससे खाजा का स्वाद और भी बेहतर होगा. जब खाजा ठंडा हो जाए, तो गर्म चाशनी में खाजा डालकर एक बर्तन में फैलाकर ठंडा करके डब्बा में रखें. इसे आप महीने तक खा सकते हैं. यह महीनों तक खराब नहीं होता है.

Uma Sharma

Recent Posts

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

12 minutes ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

29 minutes ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

30 minutes ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

34 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

43 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

48 minutes ago