चुनाव

पहले चरण का मतदान खत्म होते ही बिहार में सियासी दलों ने किए जीत को लेकर बड़े दावे

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान आज खत्म हो चुका है. आज पहले चरण में बिहार के गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई लोकसभा सीट के लिए मतदान हुए. वोटिंग के खत्म होते ही तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पहले चरण के मतदान पर अपनी जीत का दावा करते हुए कहा, “यहां की चारों सीटों पर महागठबंधन के पक्ष में मतदान हुआ है. हम निश्चिंत है कि चारों सीटें हम जीतेंगे.”

बिहार का एक-एक वोट PM मोदी को

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़े अंतर से जीत की बात करते हुए कहा, “स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि इस बार भी बड़े मार्जिन से NDA के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे. चारों सीटों पर NDA जीतेगी.” बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “बिहार की जनता ने तय किया है कि PM मोदी के नेतृत्व में सरकार बने, आज बिहार की जिन चार सीटों पर मतदान हुआ वहां NDA भारी मतों से जीत रही है. वे (विपक्ष) सपना देख सकते हैं लेकिन वे नहीं जीत रहे. लालू यादव ने कौन सा अच्छा काम कर दिया जो उनके पक्ष में वोट जुटे, बिहार का एक-एक वोट PM मोदी को जाने वाला है”

लालटेन की लौ समाप्त होने जा रही- विजय कुमार सिन्हा 

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पहले चरण के मतदान पर कहा, “INDI गठबंधन और लालटेन की लौ समाप्त होने जा रही है. पहले चरण में लालटेन का शीशा फूट चुका है, अगले चरण में वह बुझ जाएगा और मैदान छोड़कर भाग जाएगा.”

चिराग पासवान ने कही बड़े अंतर से जीत की बात

अपनी जीत का दावा करते हुए LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, “हमें जनता से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. चारों सीटें तो हम जीतेंगे ही लेकिन जीत का मार्जिन बहुत ज्यादा होने वाला है. INDI गठबंधन को लेकर जनता में आक्रोश है, उनका कोई बड़ा नेता पहले चरण के प्रचार के लिए ही नहीं आया.”

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: बसपा ने यूपी में उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की, पीएम मोदी के खिलाफ नेयाज अली को मैदान में उतारा

Rohit Rai

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

2 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

3 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

3 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

3 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago