Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

लोकसभा चुनाव 2024: बसपा ने यूपी में उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की, पीएम मोदी के खिलाफ नेयाज अली को मैदान में उतारा

लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू हुए और 1 जून तक चलेंगे. सात चरण के आम चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे.

BSP President Mayawati

लोकसभा चुनाव 2024: बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को यूपी में प्रत्याशियों की छठी सूची की घोषणा कर दी है. पार्टी ने वाराणसी व फिरोजाबाद से अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं. इससे पहले वाराणसी से अतहर जमाल लारी को उतारा गया था, अब इनकी जगह सैय्यद नेयाज अली को प्रत्याशी बनाया गया ​है. इस लिस्ट में 11 लोग के नाम है, जिसमें से 4 मुस्लिम हैं.

सपा ने हरदोई में भीमराव अंबेडकर को प्रत्याशी बनाया है. संतकबीरनगर में मोहम्मद आलम, फतेहपुर में डॉ. मनीष सचान, फिरोजाबाद में चौधरी बशीर, सीतापुर में महेंद्र सिंह यादव, महराजगंज में मोहम्मद मौसमे आलम को प्रत्याशी बनाया गया है.

मिश्रिख में बीआर अहिरवार, वाराणसी में सैय्यद नेयाज अली, मछलीशहर में कृपाशंकर सरोज, भदोही में अतहर अंसारी और फूलपुर से जगन्नाथ पाल को उम्मीदवार बनाया है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital