AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी. (फाइल फोटो)
Lok Sabha Election 2024 Fourth Phase: आज देश में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से ही लोग मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाल रहे हैं. तो इसी बीच कई मतदान केंद्रों पर राजनीतिक दलों के उम्मीदवार भी अपने-अपने क्षेत्र में मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं. इसी बीच तेलंगाना में AIMIM अध्यक्ष और हैदराबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी भी वोट डालने पहुंचे.
ये भी पढ़ें-“युवा और महिला वोटर…” चौथे चरण की वोटिंग के लिए पीएम मोदी ने की ये अपील
वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं भारतीय राष्ट्रवाद का चेहरा हूं. मोदी सरकार ने आर्मी में अग्निवीर को योजना लागू की है. अगर मोदी सरकार में फिर से वापस आई तो BSF, CRPF, SSB, RPF में भी ऐसी ही योजना लागू करेंगे.” ओवैसी ने आगे कहा कि 400 पार का नारा मोदी ने दिया, भारत के दलित और संविधान को प्यार करने वाले समझ गए कि 400 पार का मतलब है संविधान चला जाएगा.”
-भारत एक्सप्रेस
UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…
Patna News: पटना के बख्तियारपुर में अहले सुबह पुलिस और 20 लाख के सुपारी किलर…
MP News: ग्वालियर के माधवगंज क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहने वाली नर्सिंग छात्रा…
Kitchen Waste Gardening Tips: रसोई से निकलने वाले चावल के पानी, प्याज और केले के…
Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…
Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…