चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: अकाउंट में महज 7 रुपये और लड़ रहे लोकसभा चुनाव, जानिए कौन हैं चौथे चरण के सबसे गरीब प्रत्याशी

Election 2024 4th Phase Poorest Candidate: आज यानी 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान हो रहा है, जिसमें 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों समेत कुल 96 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में कुल 1717 उम्मीदवार अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. सबसे अमीर प्रत्याशी आंध्र प्रदेश की गुंटूर सीट से टीडीपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी हैं.

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रशेखर पेम्मासानी के पास कुल संपत्ति 5,705 करोड़ रुपये से अधिक की है. लेकिन, चौथे चरण के चुनाव में एक उम्मीदवार ऐसा भी है, जो सबसे गरीब है. आइए जानते हैं चौथ चरण के सबसे गरीब उम्मीदवार के बारे में.

चौथ चरण का सबसे गरीब प्रत्याशी कौन

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के सबसे गरीब उम्मीदवार कट्टा आनंद बाबू हैं, जो कि आंध्र प्रदेश के बापटला संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. 32 साल के आनंद बाबू पोस्ट ग्रेजुएट हैं. इनके खिलाफ कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. इनकी कुल चल संपत्ति 7 रुपये है, जबकि अचल संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है. इसके अलावा इनके ऊपर 2.5 लाख रुपये का कर्ज भी है.

दूसरे नंबर पर सबसे गरीब प्रत्याशी

चौथ चरण के चुनाव में दूसरे नंबर पर सबसे गरीब उम्मीदवार महाराष्ट्र के मावल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे संतोष उबाले हैं. हलफनामे के मुताबिक, इनकी कुल संपत्ति 83 रुपये है. ये भीम सेना के उम्मीदवार हैं और उन्होंने कक्षा 8 तक की पढ़ाई की है. इनके खिलाफ भी एक भी आपराधिक मामला नहीं है. व्यवसायिक रूप से ये कार ड्राइवर हैं.

तीसरे सबसे गरीब उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव से चौथे चरण के चुनाव में तीसरे सबसे गरीब उम्मीदवार विकास रोहिदास हैं. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, इसकी कुल संपत्ति 90 रुपये है. ये महाराष्ट्र के शिरूर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हैं. रोहिदास ग्रजुएट हैं. इनके खिलाफ भी कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है.

करोड़पतियों में शुमार हैं ये तीन उम्मीदवार

जानकारी रहे कि लोकसभा चुनाव के चौथ चरण के चुनाव में 28 फीसदी यानी 476 उम्मीदवार करोड़पतियों में शुमार हैं, जबकि उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 11.72 करोड़ रुपये है. करोड़पति कैंडिडेट की लिस्ट में पहले नंबर पर तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी हैं. इसके पास कुल संपत्ति 5,705 करोड़ की है. वहीं, दूसरे नंबर पर बीजेपी के कोंडा विश्वेशर रेड्डी हैं, जो कि तेलंगाना के चेवेल्ला सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इनकी कुल संपत्ति 4,568 करोड़ है. इसके अलावा तीसरे नंबर पर प्रभाकर रेड्डी हैं, जो कि टीडीपी से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से चुनाव लड़ रहे हैं. इनके पास कुल संपत्ति 716 करोड़ रुपये की है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

10 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago