प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (फाइल फोटो)
Lok Sabha Election 2024 Fourth Phase: देश में सुबह 7 बजे से लोकसभा चुनाव के चौथे चरण को लेकर मतदान शुरू हो गया है. अधिक गर्मी और तेज धूप के बीच बड़ी संख्या में लोग सुबह ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं. मतदान शुरू होने से पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को मतदान केंद्र पहुंच कर वोट डालने की अपील की है.
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है, “लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान हो रहे हैं. मुझे विश्वास है कि इन सभी सीटों पर लोग भारी संख्या में मतदान करेंगे, जिसमें युवा और महिला वोटर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. आइए, अपने कर्तव्य को निभाएं और लोकतंत्र को मजबूत करें.”
बता दें कि पीएम मोदी की इस अपील को हिंदी और अंग्रेजी के साथ ही कई क्षेत्रिय भाषाओं में भी शेयर किया गया है. पीएम मोदी की ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आंध्र प्रदेश की 25, बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र में 11, ओडिशा में 4, तेलंगाना में 17, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 08 सीटों पर वोटिंग जारी है.
उत्तर प्रदेश में इस चरण में शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच सीटों पर भी मतदान जारी है. यूपी की इन सीटों में से 5 सीटें एससी आरक्षित हैं.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (कन्नौज) व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी (खीरी) की भी किस्मत आज ईवीएम में कैद होगी. यूपी में आज 2.46 करोड़ से अधिक मतदाता वोटिंग करेंगे और 130 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा.
-भारत एक्सप्रेस
UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…
Patna News: पटना के बख्तियारपुर में अहले सुबह पुलिस और 20 लाख के सुपारी किलर…
MP News: ग्वालियर के माधवगंज क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहने वाली नर्सिंग छात्रा…
Kitchen Waste Gardening Tips: रसोई से निकलने वाले चावल के पानी, प्याज और केले के…
Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…
Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…